बिग बॉस-11 की अदालत में अर्शी पर ऐसे-ऐसे इल्जाम लगे कि वे अपना आपा खो बैठीं। वकील हिना ने भरी अदालत में प्रियांक के मुंह से उगलवाया अर्शी के खिलाफ इल्जामों का जहर...जानिए क्या हुआ अर्शी का हाल...
सलमान के शो में लगी अदालत में अर्शी पर लगाए गए इल्जामात से उनका गुस्सा सातवें आसमान पर है। बता दें कि हिना और प्रियांक ने बिग बॉस की भरी अदालत में अर्शी की इज्जत को तार-तार कर डाला है। जज सपना और बंदगी के सामने कटघरे में खड़े होकर प्रियांक ने अर्शी को बेइज्जत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
बता दें कि अर्शी ने अदालत में हुई बेइज्जती का बदला अदालत के बाहर लिया और प्रियांक को खरी-खोटी सुनाई। प्रियांक ने अदालत में अर्शी पर इल्जाम लगाया था कि अर्शी उनसे फ्लर्ट करती हैं। जिस पर अर्शी का माथा सनक गया। इतना ही नहीं प्रियांक ने ये भी कहा कि अर्शी एक्सरसाइज के समय उकसाने वाले कपड़े पहनती हैं।
अदालत में तो अर्शी ने कुछ नहीं बोला लेकिन टास्क खत्म होने के बाद अर्शी ने अपने इरादे साफ कर दिए और प्रियांक पर बरस पड़ीं। अर्शी बोली 'प्रियांक तुझ पर लड़कियां थूकेंगी, महिलाओं को बेइज्जत करता है फिर माफी मांगता है।' प्रियांक के कपड़ों पर कमेंट्स को लेकर अर्शी ने कहा कि 'किसी के बाप ने खरीद कर नहीं दिए हैं कपड़े।'
अर्शी ने प्रियांक को चालू, मक्कार और ना जाने क्या-क्या कहा। इतना ही नहीं अर्शी ने प्रियांक को जूते मारने की भी बात कही। बता दें कि हिना ने अर्शी पर अदालत में आरोप लगाया था कि वे घर में सब पर डोरे डालती हैं। अर्शी इस बात आज रात हिना से जवाब मांगेगी।