कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और टीवी के चर्चित चेहरे नवजोत सिंह सिद्धू 20 अक्टूबर को 56वां जन्मदिन मनाएंगे। नवजोत इस वक्त राजनीति में ज्यादा सक्रिय हैं। नवजोत आखिरी बार कपिल शर्मा के शो में नजर आए थे। हालांकि आम चुनाव के प्रचार के दौरान कुछ वक्त के लिए उन्होंने शो से ब्रेक लिया था। इसके बाद वह शो में नहीं लौटे। नवजोत के जन्मदिन पर जानिए उनके चार विवादित बयान जो सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे।
2 of 5
Navjot Singh Sidhu
- फोटो : file photo
पुलवामा आतंकी हमले के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने सबसे पहले बयान दिया था। सिद्धू के इस बयान के बाद ही सोशल मीडिया पर बवाल मचा। यहां तक कि उनके कपिल शर्मा शो छोड़ने की भी खबरें आने लगी थीं। उस वक्त सिद्धू ने अपने बयान में कहा था - 'चंद बुरे लोगों की वजह से पूरे देश को कैसे जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, यह हमला वाकई में कायरता का सबूत है और मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और ऐसी कोई भी हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जो दोषी है उसे सजा मिलनी ही चाहिए।'
3 of 5
Navjot Singh Sidhu
- फोटो : file photo
सिद्धू की सोशल मीडिया पर ट्रोल होने की दास्तान काफी लंबी है। पहले बयान के बाद जब सिद्धू यूजर्स के निशाने पर आ गए तो उन्होंने एयर स्ट्राइक के बाद यू-टर्न लिया। हालांकि सिद्धू के बदले बोल भी लोगों को रास नहीं आए और वह उन्हें ट्रोल करने लगे। भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक के बाद सिद्धू ने ट्वीट किया था - 'लोहा लोहे को काटता है, आग आग को काटती है, सांप जब डंक मारता है, उसका एंटीडोट विष ही है, आतंकियों का विनाश अनिवार्य है। भारतीय वायु सेना की जय हो @IAF_MCC'
एयर स्ट्राइक के बाद बौखलाए पाकिस्तान की वायुसेना ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की थी जिसे हमारी सेना ने खदेड़ दिया था। हालांकि विंग कमांडर अभिनंदन को पाक सेना ने पकड़ लिया था। भारत के कूटनीतिक दवाब के बाद पाक प्रधानमंत्री ने कमांडर को बिना शर्त वापस भेजने का फैसला किया। पाकिस्तान के इस फैसले के बाद सिद्धू फिर से तरफदारी करने लगे जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया गया। सिद्धू ने ट्वीट किया था - 'इमरान खान, हर अच्छा काम अपने आप रास्ता बना लेता है। आपका यह नेक काम एक अरब लोगों को खुशी देगा। पूरा देश खुश है। मुझे अभिनंदन के माता-पिता और करीबियों के लिए बेहद खुशी है।' इससे पहले सिद्धू पुलवामा हमले के बाद दिए बयान की वजह से घिर चुके हैं।'
5 of 5
Navjot Singh Sidhu
- फोटो : twitter
पाक प्रधानमंत्री की तारीफ करने के बाद सिद्धू ने एक और ट्वीट किया। इस ट्वीट के बाद नवजोत फिर से ट्रोल होने लगे। इस ट्वीट में सिद्धू ने लिखा - 'जिस जंग में बादशाह की जान को खतरा न हो, उसे जंग नहीं राजनीति कहते है। -चाणक्य।'
BB13: बाहर निकलने से बचने का मौका कंटेस्टेंट्स ने खोया, घरवालों ने की भद्दे कमेंट्स की हदें पार