{"_id":"5d5684048ebc3e89f66a99a3","slug":"nach-baliye-9-accident-set-with-shraddha-arya-and-alam-makkar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नच बलिए के सेट पर हादसा, जोड़ीदार की पकड़ छूटने से फर्श पर सिर के बल गिरीं ये टीवी अभिनेत्री","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
नच बलिए के सेट पर हादसा, जोड़ीदार की पकड़ छूटने से फर्श पर सिर के बल गिरीं ये टीवी अभिनेत्री
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 16 Aug 2019 03:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Shraddha Arya, Alam Makkar
- फोटो : amar ujala mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चर्चित डांस रिएल्टी शो नच बलिए के सीजन 9 की शूटिंग के दौरान सेट पर एक बड़ा हादसा होते होते बचा है। शो की एक प्रतिभागी शूटिंग के दौरान सिर के बल फर्श पर गिरीं और कुछ देर के लिए उन्हें होश ही नहीं रहा कि आखिर हुआ क्या है। ये देखते ही सेट पर अफरातफरी मच गई। हालांकि, श्रद्धा को कुछ ही देर बाद होश आ गया और शूटिंग आगे शुरू हो सकी।
2 of 4
Shraddha Arya, Alam Makkar
- फोटो : amar ujala mumbai
नच बलिए के नौवें सीजन को लेकर इन दिनों हर प्रतिभागी जी तोड़ मेहनत कर रहा है। जोड़ियों में बंटे ये प्रतिभागी शो के जजेस रवीना टंडन और अहमद खान को प्रभावित करने के लिए दिन रात लगे हुए हैं। सबको हर एपीसोड में यही उम्मीद रहती है कि किसी तरह जजेस से इस बार हाई फाइव उन्हें ही मिल जाए। दर्शक भी इतनी उम्दा प्रस्तुतियां देख उत्साहित हैं। हालांकि इस सीजन की बेस्ट जोड़ी कौन सी होगी, इसे लेकर उनके मन में भी उहापोह कायम है। इस मेहनत के दौरान ही शो की प्रतिभागी श्रद्धा आर्या के साथ ये हादसा हो गया।
3 of 4
Shraddha Arya, Alam Makkar
- फोटो : social media
सेट पर मौजूद लोगों ने बताया कि शूटिंग के दौरान श्रद्धा आर्या का सिर फटते फटते बचा। हुआ यूं कि श्रद्धा आर्या अपने जोड़ीदार आलम के साथ नाच रही थीं। एक स्टेप के दौरान श्रद्धा को कलाबाजी लेनी थी और आलम को उनके पैर हवा में थामने थे। लेकिन ऐन मौके पर आलम का ध्यान किसी वजह से बंटा और श्रद्धा की पकड़ उनसे छूट गई। इसके साथ ही श्रद्धा का सिर फर्श से टकराया और कुछ देर के लिए उन्हें होश ही नहीं रहा कि हुआ क्या है। हालांकि, हालात ठीक होते ही दोनों ने अपनी ये प्रस्तुति किसी तरह पूरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Shraddha Arya, Alam Makkar
- फोटो : social media
इस बारे में संपर्क किए जाने पर श्रद्धा कहती हैं, ‘नच बलिए के सेट पर ये मेरे और आलम दोनों के लिए काफी गहराई वाली पेशकश थी। रिहर्सल के दौरान भी हमने पूरा फोकस इस बात पर रखा था कि सारे स्टेप्स सही से हों। लेकिन जजेस के सामने अपनी प्रस्तुति देते समय आलम चूक गए और उनकी पकड़ मेरे ऊपर से छूट गई। गनीमत रही कि मुझे ज्यादा चोट नहीं आई लेकिन हम दोनों इसके चलते काफी घबरा गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।