{"_id":"60bf58d08ebc3e791028b7a0","slug":"mini-mathur-reveals-why-she-wont-return-to-indian-idol-after-hosting-6-seasons","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंडियन आइडल: दोबारा शो को होस्ट नहीं करना चाहतीं मिनी माथुर, बोलीं - मैं अब इसे नहीं संभाल सकती","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
इंडियन आइडल: दोबारा शो को होस्ट नहीं करना चाहतीं मिनी माथुर, बोलीं - मैं अब इसे नहीं संभाल सकती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Tue, 08 Jun 2021 05:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मिनी माथुर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला इंडियन आइडल (Indian Idol) टीवी इतिहास का सबसे सफल रिएलिटी शोज में से एक है। कई सालों से यह दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। साल 2004 में शुरू हुआ ये शो 17 साल बाद भी लोगों का पसंदीदा शो बना हुआ है। इस सिंगिंग रिएलिटी शो के अब तक 11 सीजन प्रसारित हो चुके हैं और 12वां सीजन अपने अंत की ओर बढ़ रहा है। हालांकि इन दिनों शो विवादों से घिरा हुआ है लेकिन चाहनेवाले अभी भी शो को उतने ही चाव से देखते हैं जैसे पहले देखा करते थे। इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) की बात करें तो इसे आदित्य नारायण (Aditya Narayan) होस्ट करते नजर आ रहे हैं। जब यह शो शुरू हुआ था तब इसे मिनी माथुर (Mini Mathur) होस्ट करती थीं। मिनी माथुर ने इस शो के 6 सीजन होस्ट किए थे, उसके बाद उन्होंने इसे छोड़ दिया।
अब मिनी माथुर नहीं करना चाहतीं शो होस्ट -
हाल ही में एक बातचीत के दौरान मिनी माथुर ने कहा कि अब वह इंडियन आइडल कभी होस्ट नहीं करेंगी। बता दें कि 2004 और 2005 में ‘इंडियन आइडल’ को मिनी माथुर और अमन वर्मा ने होस्ट किया था। इसके बाद साल 2007 और 2012 में मिनी माधुर के साथ फेमस टीवी एक्टर हुसैन नजर आए लेकिन इसे बाद मिनी ने इस शो से पूरी तरह दूरी बना ली और इसे कभी होस्ट नहीं किया।
2 of 5
मिनी माथुर
- फोटो : सोशल मीडिया
मिनी माथुर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। हाल ही में मिनी ने अपने फैंस के साथ 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन रखा था। सेशन के दौरान एक फैन ने सवाल पूछ डाला कि यदि उन्हें एक बार फिर इंडियन आइडल होस्ट करने का मौका मिलेगा तो क्या वह करेंगी। अब इसका जवाब देकर मिनी माथुर सुर्खियों में आ गई हैं।
3 of 5
मिनी माथुर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस सवाल के जवाब में मिनी ने कहा कि ‘मैंने उसे जन्म दिया, उसे बड़ा किया और फिर उड़ने के लिए छोड़ दिया। अब मैं एक बार फिर इसे नहीं संभाल सकती।' आपको बता दें कि मिनी लंबे वक्त से टीवी की दुनिया से दूर हैं लेकिन आज भी उनकी फैन फॉलोइंग कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मिनी माथुर
- फोटो : सोशल मीडिया
मिनी माथुर, अमन वर्मा और हुसैन के अलावा इंडियन आइडल को अब तक मियांग चेंग, अभिजीत सावंत, करण वाही, मंदिरा बेदी, परितोष त्रिपाठी कर चुके हैं। काफी लंबे समय से आदित्य नारायण शो को होस्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
इंडियन आइडल 12
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं इंइडियन आइडल के इस सीजन की बात करें सीजन 12 लंबे वक्त से काफी चर्चा में बना हुआ है। पहले किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने ये आरोप लगाया कि मेकर्स ने उनसे जबरदस्ती कंटेस्टेंट की तारीफ करने के लिए कहा। उसके बाद शो के होस्ट आदित्य नारायण ने जब उन्हें इसका जवाब दिया तो लोगों ने उल्टा आदित्य को ट्रोल कर दिया। इतना ही नहीं शो के कुछ कंटेस्टेंट भी इस बार लोगों के निशाने पर आए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।