{"_id":"5aa61b2d4f1c1b91778b4f26","slug":"manashi-saharia-win-the-voice-india-kids-season-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'द वॉयस इंडिया किड्स 2' का टाइटल जीतीं मानसी, छोटी उम्र में मोटी राशि पर किया कब्जा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'द वॉयस इंडिया किड्स 2' का टाइटल जीतीं मानसी, छोटी उम्र में मोटी राशि पर किया कब्जा
Mon, 12 Mar 2018 12:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एंड टीवी पर प्रसारित होने वाले सिंगिंग रियलिटी शो 'द वॉयस इंडिया किड्स' सीजन 2 में अपनी खूबसूरत आवाज से मानसी सहारिया ने जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही उन्होंने शो में 25 लाख रुपए का इनाम भी जीता है। रविवार को 'द वॉयस इंडिया किड्स' के सीजन -2 का ग्रैंड फिनाले था।
2 of 4
पता हो कि शो में मानसी सिंगर पलक मुच्छल की टीम में थी। ग्रैंड फिनाले में 11 साल की मानसी का मुकाबला सकीना मुखिया, गुंतास कौर, निलांजना रॉय, श्रुति गोस्वामी और मोहम्मद फाजिल से था। इन सभी प्रतियोगियों को हराकर मानसी ने सीजन-2 की ट्रॉफी अपने नाम की है।
3 of 4
आपको बता दें कि मानसी असम के एक छोटे से गांव से संबंध रखती हैं। जिसकी कुल आबादी 300 है। जीत की खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें तीन साल की उम्र से ही सिंगिंग का शौक था, लेकिन पूरी सुविधा न मिलने के कारण उन्हें ठीक से ट्रेनिंग नहीं मिल सकी। फिर उन्होंने ऑनलाइन वीडियो से गायकी सीखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मानसी ने अपनी जीत के लिए अपने दोस्तों, परिवार और पलक मुच्छल को धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि 'सबसे पहले मैं अपने गांव के लोगों को धन्यवाद देना चाहूंगा जो हमेशा मेरी प्रतिभा पर विश्वास करते रहे और मेरे सपनों का समर्थन करते रहे।' इसके अलावा मानसी ने अपनी सिंगिंग कोच पलक को उनकी प्रतिभा निखारने के लिए भी धन्यवाद किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।