पूरे देश में लॉकडाउन (Lockdown) चल रहा है। ऐसे में शूटिंग बंद होने की वजह से पुराने टीवी शोज को फिर से दिखाया जा रहा है। रामायण और महाभारत को तो लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं। रामायण के दोबारा प्रसारण ने भी इतिहास रच दिया। उसी तरह महाभारत को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला। डीडी भारती पर कल (13 मई) महाभारत का अंतिम एपिसोड प्रसारित हुआ। दर्शक इस शो के खत्म होने से बेहद उदास नजर आए।
2 of 5
महाभारत
- फोटो : सोशल मीडिया
शो से जुड़े तमाम कलाकारों और पौराणिक कथा में भी लोगों की दिलचस्पी खूब बढ़ गई। महाभारत जैसे महायुद्ध को देखकर जहां एक ओर जनता खुश है, वहीं उनके मन में कई तरह के सवाल भी हैं। लोग सोशल मीडिया के जरिए अपनी राय भी रख रहे हैं। महाभारत के आखिरी एपिसोड में भीष्म पितामह मारे जाते हैं।
भीष्म पितामह मरते वक्त पांडवों से कहते हैं, 'देश की सीमा माता के वस्त्र की भांति पूजनीय होती है। उसकी सदैव रक्षा करना। यदि विभाजन की मांग होती है तो कुरुक्षेत्र में आ जाओ पुत्र, पर देश का विभाजन कभी मत होने दो। क्या तुम माता कुंती को काट कर आपस में बांट सकते हो। अगर नहीं तो फिर देश का विभाजन कैसे कर सकते हो।'
इसके बाद युद्ध समाप्त होता है और युधिष्ठिर का राजतिलक होता है और वह हस्तिनापुर के राजा बनते हैं। राजा बनते ही युधिष्ठिर कहते हैं, 'अब हस्तिनापुर में कड़वाहटों का युग समाप्त हुआ। राजा का कर्तव्य है कि वह भविष्य की ओर देखे क्योंकि जनसमुदाय को लेकर उसे भविष्य की ओर ही जाना है। एक नए युग की स्थापना की घोषणा की जाती है।'
5 of 5
महाभारत
- फोटो : Social Media
राज्याभिषेक होने के बाद युधिष्ठिर ने भीम को युवराज के पद पर नियुक्त किया था। बाद में भीम को राजा बनाया गया था। नकुल और सहदेव को प्रधान अंग रक्षक बनाया गया। आपको बता दें कि उस वक्त महाभारत के पहले एपिसोड की टीआरपी 79% और आखिरी एपिसोड की रेटिंग 99.6% थी। यानी 'महाभारत' दुनिया का सबसे अधिक देखा जाने वाला टीवी शो था। इसके चलते महाभारत का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी शामिल किया जा चुका है।