टेलीविजन एक्टर करन कुंद्रा और अनुषा डांडेकर बीते कई दिनों से अपने बिगड़ते रिश्तों की वजह से सुर्खियों में है। करन अपने रिलेशनशिप के खराब होने की वजह जहां ट्रोल को बता रहे हैं तो वहीं उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने ऐसा बयान दिया है जिसे जानकर करन को एक और बड़ा झटका जरूर लग सकता है।
करन के फैंस करन और कृतिका को फिर से एक साथ देखना चाहते हैं तो वहीं हाल ही में एक चैट शो के दौरान कृतिका ने ऐसा बयान दिया जिसे जानकर अनुषा को गुस्सा आ सकता है। कृतिका और करन वाही हाल ही में इरा दुबे के चैट में गए थे जहां पर कृतिका को तीन नाम दिए गए और पूछा गया कि वह इनमें से किसको मारना, शादी करना और किसे हुक अप करना चाहती हैं?
इस पर कृतिका ने कहा - 'मैं करन को मारना चाहती हूं क्योंकि मैं उनसे शादी नहीं कर सकती और न ही जुड़ना चाहती हूं। मैं करण जौहर से जुड़ नहीं सकती इसलिए शादी करना चाहती हूं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके दो बच्चे पहले से ही और मुझे सिर्फ उनका ध्यान रखना होगा।'
आपको बता दें, करन और कृतिका पहली बार एक साथ साल 2009 में 'कितनी मोहब्बत है' सीरियल में आए थे। इस सीरियल के बाद से ही दोनों रिलेशनशिप में थे यहां तक की 'नच बलिए' में भी हिस्सा लिया। हालांकि कुछ समय बाद इन दोनों का ब्रेकअप हो गया और करन अनुषा को डेट करने लगे।
बीते कुछ दिनों से अनुषा और करन के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है जिसकी वजह एमटीवी ट्रोल पुलिस को बताया जा रहा है। यहां तक की करन भी अपने रिश्ते में बढ़ी मुसीबतों के लिए ट्रोल को ही जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उनका कहना है - 'मुझे अब बुरा लग रहा है अनुषा को सुबह उठते ही कई सारे कमेंट्स देखने को मिलते हैं। मेरी घर में भी इस वजह से परेशानी शुरू हो गई है। ऐसा नहीं है कि उन्हें इन सब बातों पर विश्वास है बात सिर्फ इतनी है कि वह अब रिएक्ट करने लगे हैं।'