फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC: दृष्टिहीन हिमानी बुंदेला का 7 करोड़ जीतने का सपना रह गया अधूरा, आपको भी पता है इस सवाल का जवाब?

Tue, 31 Aug 2021 10:07 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 31 Aug 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
KBC 13 first crorepati Himani Bundela couldn't answer Rs 7 crore question
हिमानी बुंदेला - फोटो : अमर उजाला

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाने वाले शो कौन बनेगा करोड़पति को हर वर्ग देखना पसंद करता है। 24 अगस्त से टीवी पर कौन बनेगा करोड़पति 13 सीजन की शुरुआत हो चुकी है। वहीं, ताजनगरी की शिक्षिका हिमानी बुंदेला केबीसी-13 (कौन बनेगा करोड़पति) में अपने हौसले और ज्ञान का लोहा मनवाया है। हिमानी इस सीजन की पहली करोड़पति बन गई हैं। हिमानी बुंदेला के करोड़पति बनने वाले एपिसोड का 30 अगस्त को सोनी टीवी पर टेलीकास्ट हुआ। इसको लेकर हिमानी और उनका परिवार बहुत खुश है। जबकि आज हिमानी ने बिना कोई लाइफ लाइन शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए एक करोड़ अपने नाम कर दिए।  हालांकि सात करोड़ जीतने का हिमानी का सपना अधूरा रह गया। 


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

KBC 13 first crorepati Himani Bundela couldn't answer Rs 7 crore question
केबीसी 13: हिमानी बुंदेला, अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने सात करोड़ के लिए हिमानी से पूछा कि डॉ बी आर आंबेडकर द्वारा लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में प्रस्तुत हुए थीसिस का शीर्षक क्या था जिसके लिए उन्हें 1923 में डॉक्टरेट की उपाधि दी गई थी? 
1.द वांट्स एंड मीन्स ऑफ इंडिया
2.द प्रॉब्लम ऑफ रूपी
3. नेशनल डिविडेंट ऑफ इंडिया 
4. द लॉ ऑफ लॉयर 
इस सवाल का सही जवाब था ‘द प्रॉब्लम ऑफ रूपी'।

KBC 13 first crorepati Himani Bundela couldn't answer Rs 7 crore question
केबीसी 13: हिमानी बुंदेला, अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शो की पहली विजेता बनी हिमानी एक जिंदादिल और काफी बिंदास लड़की हैं। आगरा के गुरु गोविंद नगर की रहने वालीं हिमानी बुंदेला पेशे से टीचर है और वह बच्चों को पढ़ाने के साथ ही अपने स्कूल मे दिव्यांग बच्चों के लिए मैं अवेयरनेस प्रोग्राम भी चलाती है। हिमानी देख नहीं सकती लेकिन इसके बावजूद भी वह बच्चों के जीवन को रोशनी देने के लिए देशभर में कई प्रोग्राम शुरु करना चाहती हैं। लेकिन हमेशा अपनी बातों और मुस्कुराहट से रोशनी फैलाने वाली हिमानी पहले से दृष्टिहीन नहीं थी, बल्कि एक हादसे ने उनकी आंखों की रोशनी छीन ली। चलिए जानते हैं हिमानी के साथ ऐसा क्या हुआ जिससे उनकी आंखो की रोशनी चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 13 first crorepati Himani Bundela couldn't answer Rs 7 crore question
केबीसी 13: हिमानी बुंदेला, अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
15 साल की उम्र में हुआ हादसा
हिमानी बुंदेला का 15 साल की उम्र में एक एक्सीडेंट हो गया था, जिससे उनकी आंखों की रोशनी चली गई। इस हादसे के बाद हिमानी का टूटना स्वभाविक था। लेकिन उनके परिवार ने उनका साथ नहीं छोड़ा। खासतौर पर उनके पिता और बड़ी बहन ने हर कदम उनका साथ दिया और प्रोत्साहित किया।
 
विज्ञापन
KBC 13 first crorepati Himani Bundela couldn't answer Rs 7 crore question
हिमानी बुंदेला - फोटो : सोशल मीडिया
डॉक्टर बनना चाहती थीं

हिमानी बचपन से ही पढ़ने में  होशियार थी और बड़े होकर वह डॉक्टर बनना चाहती थी। लेकिन इस एक्सीडेंट में आंखों की रोशनी चले जाने के बाद उनका यह सपना टूट गया। हालांकि परिवार ने उन्हें हमेशा पढ़ने और आगे बढ़ने में मदद की थी। हिमानी ने ग्रेजुएशन करने के बाद बीएड करने का फैसला लिया। पढ़ाई खत्म होने के बाद हिमानी बुंदेला का सलेक्शन केंद्रीय विद्यालय में हुआ और वह स्कूल में पढ़ाने लगीं। बच्चों की पढ़ाई के साथ साथ उन्हें जागरुक बनाने के लिए अलग अलग प्रोग्राम चलाती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed