फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC: ऐश्वर्या की आंखों की तारीफ करने पर 'निराश' हुए बिग बी, बीच शो में कंटेस्टेंट से कही ये बात

Fri, 25 Oct 2019 07:41 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 25 Oct 2019 07:41 PM IST
विज्ञापन
KBC 11 contestant praised Aishwarya Rai eyes Amitabh Bachchan was disappointed
Amitabh bachchan, Aishwarya Rai - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता अमिताभ बच्चन का छोटे पर्दे का शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11' हमेशा से सुर्खियों में रहता है। ये शो कभी कंटेस्टेंट्स के जवाबों की वजह से तो कभी शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के कारण चर्चा में बना रहता है। इस बार शो की एक कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन की बहू यानी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की तारीफ की है। ऐश्वर्या राय की तारीफ करने पर अमिताभ बच्चन ने हैरान करने वाला जवाब दिया है। 

KBC 11 contestant praised Aishwarya Rai eyes Amitabh Bachchan was disappointed
Amitabh Bachchan - फोटो : Sony Liv Video

दरअसल, हाल ही में 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11' में पूजा झा पहुंचीं। शो में अमिताभ बच्चन ने उनसे शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनत फिल्म जोश को लेकर सवाल पूछा। सवाल था- 'शाहरुख खान और ऐश्वर्या की उस फिल्म का नाम बताओ जिसमेें दोनों ने बहन-भाई का किरदार निभाया था ?' इस सवाल का जवाब देते हुए पूजा झा ने ऐश्वर्या की तारीफ की।

KBC 11 contestant praised Aishwarya Rai eyes Amitabh Bachchan was disappointed
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार पूजा झा ने कहा- मैं ऐश्वर्या राय बच्चन की काफी बड़ी फैन हैं। उनकी आंखे मुझे बहुत पसंद हैं।' पूजा के इस सवाल पर अमिताभ बच्चन ने हैरानी जाते हुए कहा- 'मैं काफी निराश हूं कि आपने मेरी आंखो की तारीफ नहीं की, लेकिन आपकी ये बात मैं उनसे (ऐश्वर्या राय बच्चन) से जरूर कह दूंगा।' इसके बाद वह हंसने लगते हैं। गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में अमिताभ बच्चन के बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन से शादी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 11 contestant praised Aishwarya Rai eyes Amitabh Bachchan was disappointed
Amitabh bachchan - फोटो : सोशल मीडिया

शो से अलग बात करें तो अमिताभ बच्चन के घर जल्द ही बॉलीवुड सितारे नजर आने वाले हैं। इस दिवाली सभी सितारों के साथ मिलकर अमिताभ बच्चन पार्टी करने वाले हैं। अंग्रेजी वेबसाइट मुंबई मिरर की खबर के अनुसार अमिताभ बच्चन ने पिछले हफ्ते अपनी इस दिवाली पार्टी के लिए बॉलीवुड के कई सितारों को भी न्योता भेजा है। इनमें शाहरुख-गौरी खान, अजय देवगन, काजोल, अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, करण जौहर, आनंद पंडित शामिल हैं।

विज्ञापन
KBC 11 contestant praised Aishwarya Rai eyes Amitabh Bachchan was disappointed
amitabh bachchan - फोटो : social media

इनके अलावा कबीर खान, संजय दत्त, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी जैसे कई बड़े सितारों को भी न्यौता भेजा गया है। बीते दो साल से अमिताभ बच्चन दिवाली को धूमधाम से नहीं मना पा रहे हैं थे। इसकी वजह बहू ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता और बेटी श्वेता बच्चन नंदा ससुर का निधन होना था। साल 2017 में ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता कृष्णराज राय का निधन हो गया था जिसके बाद बच्चन परिवार ने सिर्फ दिवाली पूजा की थी।


पढ़ें: दो साल बाद दिवाली पार्टी की तैयारियों में जुटा बच्चन परिवार, जानें अमिताभ ने किसे-किसे भेजा न्यौता
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed