'केबीसी 11' में शुक्रवार को अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट नरेंद्र कुमार के साथ खेल को आगे बढ़ाया। नरेंद्र कुमार उत्तर प्रदेश के मथुरा के रहने वाले हैं और वो यूपी पुलिस में कॉन्सटेबल हैं। शो में अमिताभ बच्चन ने नरेंद्र कुमार से 6.40 लाख के लिए राहुल गांधी से जुड़ा ऐसा सवाल पूछा जिसका जवाब वो नहीं दे पाए।
KBC 11: राहुल गांधी से जुड़े सवाल पर बाहर हुआ यूपी का पुलिसवाला, भाजपा सांसद ने ली चुटकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवाल: 17वीं लोकसभा के इनमें से कौन से सदस्य जापानी मार्शल आर्ट 'आइकिडो' में ब्लैक बेल्ट धारक हैं?
A. गौतम गंभीर
B. राहुल गांधी
C. अनुराग ठाकुर
D. तेजस्वी सूर्या
जवाब: राहुल गांधी
नरेंद्र कुमार ने इस सवाल के जवाब में तेजस्वी सूर्या बताया। गलत जवाब की वजह से वो शो से बाहर हो गए और 3.20 लाख ही जीतने में कामयाब रहे।
'केबीसी 11' में कंटेस्टेंट के इस जवाब के बाद बेंगलुरू सेे भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने चुटकी ली। उन्होंने शो की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'भाई, मुझे तुम्हारे लिए बुरा लग रहा है। मैं दुआ करता हूं कि मेरे पास आइकिडो में ब्लैक बेल्ट होता तो तुम आज अमीर आदमी होते।'
Bro. I feel so bad for you.
I wish I was indeed a black belt in Aikido. You would have been a richer man today. :) pic.twitter.com/Tz1TSaRcX2
इससे पहले एक कार्यक्रम में बॉक्सर विजेन्दर सिंह ने राहुल गांधी से उनकी खेल रूचि को लेकर सवाल पूछा था। जिस पर राहुल गांधी ने बताया था कि वह आइकिडो में ब्लैक बेल्ट हैं और उनकी जिंदगी में खेल एक अहम हिस्सा है। हर रोज एक घंटा वो कोई ना कोई खेल खेलते हैं।
What happened when @boxervijender met CVP Rahul Gandhi?
Watch the tête-à-tête here! #RahulMeansBusiness pic.twitter.com/80XP942HOL
सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं जिसमें वो आइकिडो की प्रैक्टिस करते नजर आए थे। राहुल गांधी की इन तस्वीरों को कांग्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट से रिट्वीट किया गया था।
बॉलीवुड छोड़ चुकीं इस अभिनेत्री ने शेयर की अपनी पुरानी तस्वीर, आप पहचान पाए क्या?