सब टीवी के पॉपुलर शो एफआईआर की इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला तो आपको याद ही होंगी। भला याद भी क्यों न हों, इतनी तेज तर्रार महिला इंस्पेक्टर जो अपने थाने में आने वाले हर मुश्किल से मुश्किल केस को भी चुटकियों में सॉल्व कर देती थी। एफआईआर के बाद से चंद्रमुखी चौटाला यानि कविता कौशक को किसी भी शो में नहीं देखा गया था। कुछ दिनों पहले ये अदाकारा उसी चैनल पर आने वाले शो मैडम सर के कुछ एपिसोड में नजर आई थीं। अब खबर आ रही है कि कविता कौशिक बहुत जल्द ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही हैं। छोटे पर्दे पर अपना सिक्का जमाने के बाद वह क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज तेरा छलावा में नजर आने वाली हैं।
Kavita Kaushik OTT Debut: 'तेरा छलावा' से ओटीटी डेब्यू करेंगी 'चंद्रमुखी चौटाला', जानें कब और कहां देख सकेंगे यह वेब सीरीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 30 Jun 2022 05:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन