इस हफ्ते कौन बनेगा करोड़पति ने देशभर के बच्चे हिस्सा लेंगे। इस हफ्ते का लेटेस्ट एपिसोड सोमवार को जारी हुआ, जिसमें एक 14 साल का अनमोल शास्त्री कंटेस्टेंट के तौर पर हॉट सीट पर बैठा था। अनमोल गुजरात के रहने वाले हैं और उनका सपना खगोलशास्त्री बनने का है। अनमोल ने पूरे एपिसोड में अपने ज्ञान से अमिताभ बच्चन और दर्शकों को अपना फैन बना दिया था। 14 साल के बच्चे ने इस शो में 25 लाख रुपये जीते और काफी विश्वास के साथ सभी प्रश्नों के जवाब दिए। हालांकि अनमोल 50 लाख का सवाल नहीं जीत पाए, आइए जानते हैं क्या था 50 लाख का सवाल...
केबीसी 12 : 50 लाख रुपये के इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए 14 साल के अनमोल शास्त्री, 25 लाख में ही करना पड़ा संतोष
50 लाख रुपये के सवाल पर अनमोल शास्त्री ने खेल समाप्त करने का फैसला किया था, क्योंकि अनमोल उस सवाल के जवाब के लिए आश्वस्त नहीं थे तो दूसरी तरफ उनकी सारी लाइफ लाइन खत्म हो चुकी थीं। 50 लाख रुपये के सवाल का जवाब अनमोल नहीं दे पाए थे, वो सवाल कुछ ऐसा था - टेस्ट और एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार रन-आउट में शामिल होने वाले खिलाड़ी कौन से हैं? इसके जवाब में चार विकल्प थे, पहला - इंजमाम-उल-हक, दूसरा - राहुल द्रविड़, तीसरा - सचिन तेंदुलकर और चौथा - स्टीव वॉ। अनमोल इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए थे।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
हालांकि अनमोल को इस सवाल का जवाब नहीं पता था। खेल समाप्त करने से पहले अमिताभ बच्चन ने इसका जवाब देने के लिए कहा तो अनमोल ने ऑप्शन बी चुना, जिसमें राहुल द्रविड़ का नाम था। अनमोल ने जो जवाब दिया वो गलत था लेकिन उन्होंने वो प्रश्न खेला ही नहीं था और 25 लाख रुपये की राशि के साथ वो अपने घर गए। इसके अलावा अनमोल को पांच लाख रुपये की स्कॉलरशिप भी मिली।
‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) में इस हफ्ते देशभर के कुछ सबसे बुद्धिमान युवा प्रतिभाओं का स्वागत किया जाएगा, जहां वे हॉट सीट पर बैठकर अपने ज्ञान की शक्ति आजमाएंगे। यह कार्यक्रम ऐसे समय पर होने जा रहा है, जब इस दौर में लाइव ऑनलाइन लर्निंग ज्ञान के प्रमुख स्रोत के रूप में उभरा है और बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में मदद कर रहा है। केबीसी पर होने जा रहे इस स्टूडेंट्स स्पेशल वीक में 10 से 16 वर्ष की उम्र के बच्चे हॉट सीट पर हलचल मचाएंगे।
इस स्टूडेंट्स स्पेशल वीक के प्रतियोगी चुनने के लिए ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म - वेदांतु ने अपने प्लेटफॉर्म पर वी-क्विज नाम का एक लाइव होस्ट क्विज आयोजित किया। क्विज में भाग लेने वाले जिन विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा नंबर पाए ऐसे आठ विद्यार्थी केबीसी की हॉटसीट पर नजर आएंगे और अमिताभ बच्चन के साथ ‘कौन बनेगा करोड़पति’ खेलेंगे।