{"_id":"5aa4fdce4f1c1bc1758b4cef","slug":"kapil-sharma-new-reality-show-5-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कॉमेडियन कपिल शर्मा के नए शो में देखने को मिलेंगे 5 बड़े बदलाव, लॉन्चिंग की तारीख भी तय","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कॉमेडियन कपिल शर्मा के नए शो में देखने को मिलेंगे 5 बड़े बदलाव, लॉन्चिंग की तारीख भी तय
Sun, 11 Mar 2018 04:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Mar 2018 04:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Kapil Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लंबे ब्रेक के बाद कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर टीवी पर धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। कुछ दिन पहले ही कपिल ने अपने नए शो का प्रोमो रिलीज किया था। जिसमें वह ऑटो पर बैठे नजर आए थे। वहीं नया शो मिलते ही कपिल पर पैसों की बरसात भी हो गई है। आइए आपको बताते हैं उनके शो से जुड़ी 5 बड़ी बातें-
2 of 6
kapil sharma
कपिल शर्मा ने इस बार ऑटो छोड़कर अपने लिए लग्जरी सवारी की तैयारी कर ली है। हाल ही में उन्होंने एक नई वैनिटी वैन बनवाई है। कपिल ने नई वैनिटी वैन की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। कपिल ने इस पर करोड़ों रुपए खर्च किए हैं। दो फिल्म और एक टीवी शो ने ही कपिल को मालामाल बना दिया है।
3 of 6
Kapil Sharma
कॉमेडी का दोगुना तड़का लगाने के लिए कपिल शर्मा एक बार फिर से तैयार हैं। कुछ दिन पहले कपिल शर्मा के नए शो का टीजर आया था जिसमें वह कभी बस से तो कभी ऑटो से लटकते दिखाई दिए थे। वहीं अब कपिल के इस शो का एक और टीजर रिलीज हो गया है जिसमें कपिल पूरी तरह से कंगाल दिखाई दे रहे हैं। इस कुछ सेकेंड के टीजर से इतना तो अंदाजा हो गया है कि कपिल इस बार मस्ती का डबल डोज लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Kapil Sharma
कपिल के इस शो का नाम 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' होगा। बताया जा रहा है कि 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' 25 मार्च 2018 को सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर ऑन एयर होगा। कपिल का यह शो शिल्पा शेट्टी के डांस शो 'सुपर डांसर-2' के समय पर प्रसारित होगा।
विज्ञापन
5 of 6
Kapil Sharma
कपिल शर्मा के इस नए शो में कीकू शारदा और करीबी दोस्त चंदन प्रभाकर का आना पक्का है। वैसे खबर है कि कपिल के साथ उसके इस शो में सुनील ग्रोवर को छोड़कर पूरी स्टार कास्ट नजर आएगीा। सुनील ग्रोवर के साथ हुए विवाद के बाद से कपिल के साथ सुनील की कोई बात नहीं होती।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।