'बिग बॉस 12' की एक्स कंटेस्टेंट जसलीन मथारू के पिता को धमकी भरे फोन कॉल्स लगातार आ रहे हैं। इसकी शिकायत उन्होंने मुंबई के ओशीवारा पुलिस स्टेशन में भी कराई थी। अब इस पूरे मामले में नई जानकारी सामने आई है। जसलीन के पिता ने कहा है कि कॉलर उनसे 25 लाख रुपये मांग रहा है। इसे देने के लिए उसने 20 मार्च तक का समय दिया है।
2 of 5
Jasleen Matharu and Kesar Matharu
- फोटो : twitter
जसलीन के पिता केसर मथारू ने इस बात का खुलासा किया स्पॉट ब्वॉय वेबसाइट से इंटरव्यू के दौरान किया। केसर मथारू ने कहा- 'कॉलर लगातार ये कह रहा था कि उनके परिवार के नाम की सुपारी निकाली है। जब केसर से जसलीन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो घर पर ही हैं और ठीक हैं।'
3 of 5
Kesar Matharu
- फोटो : twitter
पुलिस में शिकायत के बाद केसर मथारू को धमकी भरे फोन नहीं आ रहे हैं। हालांकि इस पूरे मामले से उनका परिवार तनाव में है। इससे पहले अपने बयान में जसलीन के पिता ने कहा था- 'मुझे धमकी भरे फोन आए हैं, जसलीन को नहीं। पुलिस उसके बाद मेरी बिल्डिंग की सुरक्षा जांच करने भी आई थी। वो आदमी मुझे और मेरे परिवार को मार देने की धमकी दे रहा है।'
4 of 5
jasleen
- फोटो : social media
इस मामले की मुंबई ओशीवारा पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस अधिकारी दयानंद बंगर ने भी पु्ष्टि की थी। दयानंद बंगर ने कहा था- 'मथारू ने ये शिकायत की है। हम लोगों ने इसकी जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा कोई और जानकारी फिलहाल नहीं दे सकते।' इस पूरे मामले पर जसलीन मथारू की कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है।
5 of 5
पारस छाबड़ा, जसलीन मथारू
- फोटो : Social Media
आपको बता दें, जसलीन का शो 'मुझसे शादी करोगे' शो में आखिरी बार नजर आई थीं। इस शो से वो एलिमिनेट हो चुकी हैं। कोरोना वायरस की वजह से बाकी सभी कंटेस्टेंट्स को उनके घर वापस भेज दिया गया है। साथ ही ये शो भी बंद हो गया है।
निर्भया को इंसाफ मिलने पर बॉलीवुड रिएक्शन, सुष्मिता सेन से रितेश देशमुख तक ने किए ये ट्वीट