फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janmashtami 2022: जब नन्हे कान्हा का किरदार निभा छाए ये बाल कलाकार, मनमोहक रूप ने बनाया सबको दीवाना

Thu, 18 Aug 2022 11:10 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 18 Aug 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
Janmashtami 2022: Know about actors who played little krishna role in serials and gained popularity
ऑन स्क्रीन ये नन्हें कलाकार निभा चुके हैं श्री कृष्णा का किरदार - फोटो : social media

टीवी सीरियल पर प्रसारित होने वाले पौराणिक सीरियलों के बिना बचपन और ये दुनिया अधूरी सी लगती है। ये शोज श्री कृष्ण के किरदार के बिना अधूरे से लगते हैं। भगवान श्री कृष्ण के किरदारों को काफी पसंद किया जाता है। एक दौर ऐसा भी था जब इन कार्यक्रमों में भगवान की भूमिका निभाने वाले अभिनेताओं के दर्शक पैर तक छू लेते थे। लोगों के बीच भगवान श्री कृष्ण को लेकर अटूट विश्वास और श्रद्धा है। भगवान कृष्ण का हर रूप मनमोहक लगता है, चाहे वह उनका बाल रूप हो या युवा। लेकिन इस रिपोर्ट में हम आपको टीवी के शोज में बाल कृष्ण के रूप में लोगों का दिल जीतने वाले कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन कलाकारों ने अपने अभिनय से इन किरदार को इतना जीवंत बना दिया था कि लोग उन्हें बस इसी रूप में देखना पसंद करते थे। इसी कारण से दर्शकों ने उन्हें खूब प्यार दिया। तो चलिए आज जानते हैं ऐसे ही कुछ बाल कृष्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेताओं के बारे में जिन्होंने छोटे पर्दे पर कृष्ण की भूमिका निभाई है। 

Janmashtami 2022: Know about actors who played little krishna role in serials and gained popularity
निर्णय समधिया - फोटो : social media

निर्णय समधिया
साल 2017 में एंड टीवी पर प्रसारित हुए पौराणिक सीरियल 'परमावतार श्रीकृष्ण' में दर्शकों को एक बार फिर श्री कृष्ण का बाल रूप देखने को मिला था। इस शो में चुलबुले और नटखट कान्हा का किरदार निर्णय समधिया ने निभाया था। मासूम निर्णय को कृष्ण के रूप में देख दर्शक उनकी मासूमियत पर फिदा हो गए थे। दर्शकों ने निर्णय के किरदार के साथ-साथ शो को भी काफी पसंद किया था।  

Janmashtami 2022: Know about actors who played little krishna role in serials and gained popularity
धृति भाटिया - फोटो : social media

धृति भाटिया
साल 2008 में कलर्स चैनल पर प्रसारित हुए सीरियल 'जय श्री कृष्णा' ने भी दर्शकों का खूब मनोरजन किया था। शो के नन्हे कान्हा ने बहुत सुर्खियां बटोरी थीं। दिलचस्प बात यह है कि सीरियल में कान्हा का रोल एक प्यारी सी बच्ची ने किया था। जी हां, इस शो में कृष्ण का किरदार धृति भाटिया ने निभाया था। शो में उनका रूप ने सभी का  मन मोह लिया था। धृति काफी लंबे समय तक अपने निभाए इस किरदार के कारण सुर्खियों में रही थीं। बता दें, यह शो रामानंद सागर के सीरियल 'श्री कृष्णा' का रीमेक था। इसे रामानंद सागर के बेटे मोती सागर ने बनाया था। धृति ने बाद में 'माता की चौकी' में दुर्गा के रूप में भी नजर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Janmashtami 2022: Know about actors who played little krishna role in serials and gained popularity
मीत मुखी - फोटो : social media
मीत मुखी
अभिनेता मीत मुखी को एक नहीं बल्कि दो बार श्री कृष्ण का किरदार निभाते हुए देखा गया है। सीरियल 'बाल कृष्णा' और चैनल बिग मैजिक के शो 'बाल गोपाल करे धमाल' दोनों में ही उन्होंने अपने चुलबुले अंदाज से सबका दिल जीता था। नन्हें कृष्ण का रोल निभाकर सबका दिल जीत चुकी मीत मुखी अब काफी बड़े हो गए हैं। लेकिन आज भी लोग उनमें कृष्णा की छवि देखते हैं।  
विज्ञापन
Janmashtami 2022: Know about actors who played little krishna role in serials and gained popularity
गंधर्व परदेसी - फोटो : social media

गंधर्व परदेसी 
रामानंद सागर के मशहूर सीरियल 'श्री कृष्णा' में बाल कृष्ण का किरदार गंधर्व परदेसी ने निभाया था। उस जमाने में इस सीरियल में फिल्माए गए सारे सीन देख दर्शक इनके फैन हो गए थे। बचपन के कान्हा को रूप में पूतना के सामने गंधर्व का मिट्टी खाकर ब्रह्मांड दिखाने का सीन भी इन्हीं में से एक था। उस वक्त गंधर्व परदेसी काफी छोटे थे। वह अब बतौर कोरियोग्राफर इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। उन्हें कुछ समय पहले सीरियल 'जोधा अकबर' में जोधा के भाई का किरदार निभाते हुए देखा गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed