फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छोटे पर्दे पर पहली बार एक साथ नजर आई 'राम लखन' की जोड़ी, 'डांस प्लस' के मंच पर मचाया धमाल

Thu, 28 Nov 2019 04:01 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Thu, 28 Nov 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
Jackie Shroff and Anil Kapoor bromance on the sets of Dance Plus 5
जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी सिनेमा जगत के सदाबहार अभिनेताओं में शुमार अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ पहली बार टीवी स्क्रीन पर साथ नजर आए। एक साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके दोनों कलाकारों ने डांस रियलिटी शो 'डांस प्लस 5' के मंच पर मिलकर धमाल मचाया। दोनों का खास अंदाज में शो में स्वागत किया गया।

Jackie Shroff and Anil Kapoor bromance on the sets of Dance Plus 5
डांस प्लस 5 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस मौके पर दोनों ने अपने कई सुपरहिट गानों पर प्रस्तुति दी। दोनों ने अपने डांस से शो का माहौल और भी रंगीन कर दिया। इस मंच पर दोनों ने अपने संघर्ष की कहानी से प्रतियोगियों को प्रोत्साहित भी किया।

Jackie Shroff and Anil Kapoor bromance on the sets of Dance Plus 5
डांस प्लस 5 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रतियोगियों के प्रदर्शन से खुश होकर अनिल ने अपनी फिल्म 'राम लखन' की यादें साझा की।  'राम लखन' फिल्म में अनिल कपूर के भाई की भूमिका निभाने वाली जैकी श्रॉफ ने इन यादों में एक मजेदार ट्विस्ट को जोड़ते हुए अनिल कपूर से साड़ी पहनने और 'माई नेम इज लखन' पर परफॉर्म करने का अनुरोध किया। यहां तक की जैकी ने खुद एक नीले रंग की साड़ी ली और अनिल कपूर को पहनाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jackie Shroff and Anil Kapoor bromance on the sets of Dance Plus 5
डांस प्लस 5 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अनिल कपूर ने भी जैकी श्रॉफ की बात मान ली और 'एजी ओजी' गाने पर जैकी श्रॉफ, रेमो डिसूजा, धर्मेश, पुनीत, सुरेश और शो के होस्ट राघव जुयाल के साथ परफॉर्म करने लगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed