{"_id":"5a5b211c4f1c1be8408b4d00","slug":"its-shocking-bigg-boss-11-contestant-puneesh-sharma-is-out-of-the-finale-race","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 11 का सबसे बड़ा ट्विस्ट, घर में घुसकर इस कंटेस्टेंट को अपनों ने किया OUT ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 11 का सबसे बड़ा ट्विस्ट, घर में घुसकर इस कंटेस्टेंट को अपनों ने किया OUT
शिप्रा सक्सेना, अमर उजाला
Updated Sun, 14 Jan 2018 03:34 PM IST
विज्ञापन
Hina Khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुनीश शर्मा बिग बॉस से आउट हो चुके हैं। ये बात तो हम आपको बता चुके हैं लेकिन वो कैसे बेघर होंगे इस बात का खुलासा हो चुका है। बीते कुछ सालों की बात की जाए तो बिग बॉस के इतिहास में ये अपने आप में होने वाला सबसे अलग एविक्शन होगा।
Puneesh Sharma
प्रोमो के मुताबिक, शो के होस्ट सलमान खान सभी घरवालों से कह रहे हैं कि अब वक्त आ गया है आप में से किसी एक को बाहर निकालने का। लेकिन ये एविक्शन इतना आसानी से नहीं होगा। इसके बाद सलमान ने घरवालों को ऐसी बात बताई सभी का मुंह खुला रह गया।
Salman Khan
सलमान ने कहा - 'आप में से हमने किसी एक के फैमिली मेंबर को कहा है कि खुद घर के अंदर जाकर उस रिश्तेदार को ले जा सकते है।' इसे सुनने के बाद सभी घरवाले हैरान रह जाते हैं तो वहीं सामने दरवाजा खुल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Puneesh Sharma
दरवाजा खुलते ही घर के अंदर कौन आया है ये तो दिखाई नहीं दिया लेकिन इतना तो जरूर है कि पुनीश बेघर हो चुके हैं। फिनाले की रेस में अब केवल 3 कंटेस्टेंट घर में बचे हैं ऐसे में जीत का ताज कौन पहनेगा ये देखना दिलचस्प होगा। हालांकि सोशल मीडिया पर लोग शिल्पा को विनर के तौर पर देख रहे हैं।
Season 11 ke ek naye twist mein, kaunsa top 4 finalist #BB11 title jeetne ke race se ho jayega bahar? Tune in tonight at 9 PM to find out. #BB11Finale #BBSneakPeek pic.twitter.com/PGNRniRsQO
— COLORS (@ColorsTV) January 14, 2018