पुनीश शर्मा और विकास गुप्ता फिनाले की रेस से बाहर हो चुके हैं। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि हिना और शिल्पा में जीत का ताज किसके सिर पर सजेगा। इसी बीच घर से निकलते ही पुनीश शर्मा की पहली तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर आप चौंक जाएंगे।
इस तस्वीर में पुनीश लिफ्ट वाले एरिया में दीवार से टेक लगाए खड़े हैं। पुनीश ने नीले रंग का कोट पहना हुआ है साथ में सुनहरे रंग के गॉगल्स के साथ टशन दिखाते हुए पोज दे रहे हैं।
पुनीश सभी फाइनलिस्ट में इकलौते कॉमनर थे जो टॉप 4 में जगह बनाने में कामयाब रहे। उनके पहले आकाश और लव घर से बेघर हो गए थे। बिग बॉस में पुनीश का सफर काफी दिलचस्प रहा। एक कॉमनर से सेलेब्रिटी बनने के उनके सफर को बिग बॉस ने भी सराहा।
पुनीश और विकास के आउट होने के बाद अब केवल दो लोग बचे हैं जिसमें से कोई एक इस सीजन की ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाएगा। हालांकि सोशल मीडिया पर लोग शिल्पा शिंदे को विनर मान चुके हैं।