{"_id":"5aa610844f1c1bbe758b4efa","slug":"ekta-kapoor-receives-the-best-web-person-of-the-year-award","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एकता कपूर का और बढ़ गया कद, सिर्फ डेली सोप नहीं इस सीरीज की बन गई हैं 'क्वीन' ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
एकता कपूर का और बढ़ गया कद, सिर्फ डेली सोप नहीं इस सीरीज की बन गई हैं 'क्वीन'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Mar 2018 05:26 PM IST
विज्ञापन
Ekta Kapoor
डेली सोप क्वीन एकता कपूर का जलवा न केवल टीवी बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी छा गया है। हाल ही में उनके एक के बाद एक सीरियल ALT Balaji ऐप पर टेलीकास्ट हुए जिसे लोगों ने खूब सराहा। इस बीच एकता कपूर को 'वेब पर्सन ऑफ द ईयर' के टाइटल से नवाजा गया है।
Ekta Kapoor
एकता कपूर को यह टाइटल 'इंडिया विकी मीडिया डिजिटल अवॉर्ड' समारोह में दिया गया। ट्रॉफी के साथ एकता कपूर ने सेल्फी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसमें उनके साथ उर्वशी ढोलकिया नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एकता ने लिखा- 'अवॉर्ड आपको और काम करने के लिए प्रेरित करता है। इसके लिए शुक्रिया।'
Awards make u wanna work harder !!thanku @indianwikimedia
A post shared by Ek-kehnekohumsafarhai❤️ (@ektaravikapoor) on
Ekta Kapoor
ALT Balaji ऐप पर एकता कपूर के कई सारे सीरियल्स हैं। इस ऐप को एकता कपूर ने पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किया था। इन वेब सीरीज को आप कभी भी देख सकते हैं। इन सीरियल में रागिनी MMS रिटर्न्स, कपूर्स, हक से, देव डीडी, बोस डेड-अलाइव और रोमिल-जुगल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ekta kapoor
आपको बता दें, एकता कपूर जल्द ही 17 साल पुरानी लव स्टोरी को दोबारा स्क्रीन पर लेकर आने वाली हैं। इस सीरियल का नाम 'कसौटी जिंदगी की' है। इस बात का खुलासा एकता कपूर ने ट्वीट करके किया था। एकता कपूर के कई सारे सीरियल के किरदार लोगों के घरों का हिस्सा बन गए थे जिसमें क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कहानी घर घर की, पवित्र रिश्ता, बड़े अच्छे लगते है शामिल हैं। वहीं आजकल 'कुंडली भाग्य' और 'ये हैं मोहब्बतें' सीरियल को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।