टीवी शो 'डांस दीवाने' सीजन 2 का ग्रैंड फिनाले 28 सितंबर को हुआ। जमशेदपुर के रहने वाले विशाल सोनकर ने ट्रॉफी पर कब्जा किया और 15 लाख जीते। शो में विशाल थर्ड जेनरेशन के मेहुल मेहता और फर्स्ट जेनरेशन के त्वीषा-विहान को पीछे छोड़ते हुए शो के विनर बने।
2 of 5
Vishal Sonkar
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
पूरे सीजन में विशाल ने अपने डांस से जजों को काफी प्रभावित किया था। लंबे संघर्ष के बाद विशाल जब इस शो में पहुंचे तो वो लगातार मेहनत करते रहे और घंटों रिहर्सल करते थे। यही वजह थी कि ना केवल जजों ने बल्कि दर्शकों ने भी विशाल की परफॉर्मेंस की तारीफ की।
3 of 5
Vishal Sonkar
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
विशाल को डांस का शौक बचपन से था। शो में पहुंचने से पहले विशाल जमशेदपुर में फूड डिलीवरी ब्वॉय का काम किया करते थे। अमर उजाला से बात करते हुए विशाल ने बताया कि 'जीत के बाद सबसे पहले मैंने अपने होटल के बॉस को कॉल लगाया था, उन्हें ही बताया। बोले, मुझे पक्का यकीन था तुम ही जीतेगो, तुम्हें बहुत प्यार।'
4 of 5
विशाल सोनकर, माधुरी दीक्षित
- फोटो : सोशल मीडिया
विशाल से जब पूछा गया कि वो जीती हुई राशि का क्या करेंगे? उन्होंने कहा कि 'मेरे गांव में हमारा घर भाड़े का है। पहले तो अपना एक घर बनाऊंगा, मेरी जो पढ़ाई रुक गई थी, उसे पूरा करूंगा। काम करने के कारण मैं अभी छठी क्लास में ही हूं। बड़ी बहन है एक, उसकी शादी भी करानी है। बस अब यही योजनाएं हैं।'
5 of 5
Dance Deewane Season 2
- फोटो : amar ujala mumbai
ग्रैंड फिनाले में माधुरी दीक्षित के साथ प्रियंका चोपड़ा भी नजर आईं। इस दौरान दोनों ने स्टेज पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। प्रियंका शो में अपनी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' का प्रमोशन करने पहुंची थीं। बता दें कि 'डांस दीवाने 2' को माधुरी दीक्षित के अलावा शशांक खेतान और तुषार कालिया जज करते आए हैं।
वापस जाकर पहले नया घर बनवाऊंगा, क्योंकि अभी हम किराए पर रहते हैं: विशाल सोनकर