फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुमनाम: 'गांधारी' बनकर मशहूर हुई थी ये अभिनेत्री, 22 की उम्र में बनी 29 साल के 'दुर्योधन' की मां

Thu, 17 Jun 2021 11:31 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 17 Jun 2021 11:31 AM IST
विज्ञापन
Doordarshan Mahabharat gandhari renuka israni latest Look
रेणुका इसरानी - फोटो : सोशल मीडिया

1988-90 में बीआर चोपड़ा की महाभारत ने दर्शकों पर जो जादू चलाया था वो आज भी बरकरार है। महाभारत को कई बार और कई लोगों ने बनाने की कोशिश की, लेकिन बीआर चोपड़ा जैसी महाभारत की कहानी कोई नहीं दिखा पाया। इस सीरियल के हर एक किरदार को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था। पिछले साल जब लॉकडाउन लगा तो महाभारत को रीटेलीकास्ट किया गया और दर्शकों ने एक बार फिर इसे देखा। इस शो में दुर्योधन (उम्र में करीब सात साल बड़े पुनीत इस्सर) की मां गांधारी का रोल किया था एक्ट्रेस रेणुका इसरानी ने। रेणुका तब महज 22 साल की थीं।



बता दें कि महाभारत में उनके बेटे दुर्योधन का किरदार निभाने वाले पुनीत इस्सर तब 29 साल के थे। लगभग 70-80 सीरियल्स और 10-15 टेलीफिल्म्स में काम कर चुकीं रेणुका को आज भी ज्यादातर लोग गांधारी के रोल से ही जानते हैं।

Doordarshan Mahabharat gandhari renuka israni latest Look
mahabharat - फोटो : सोशल मीडिया

रेणुका इसरानी सिंधी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। हालांकि उन्होंने बौद्ध धर्म अपना लिया है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1984 में 'हम लोग' सीरियल से की थी। इस शो में इन्होंने ऊषा रानी का किरदार निभाया था। हालांकि उन्हें पहचान 1988 में 'महाभारत' के किरदार गांधारी से मिली। गांधारी के रोल के लिए अभिनेत्री शो में भले ही आंखों पर पट्टी बांधे दिखती थीं लेकिन लोग उन्हें पहचानने लगे थे।

Doordarshan Mahabharat gandhari renuka israni latest Look
Mahabharat Gandhari aka Renuka Israni - फोटो : twitter

रेणुका जयपुर के महारानी कॉलेज से पढ़ी हैं। साथ ही ऑल राउंडर गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं। रेणुका थियेटर भी कर चुकी हैं और इस दौरान कई अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं। टीवी सीरियल के अलावा रेणुका ने फिल्मों में भी काम किया। इन फिल्मों में 'मीरा के गिरधर', 'करामाती कोट' और 'तेरी पायल मेरे गीत', 'झूठ बोले कौआ काटे' और साल 2011 में आई 'रिश्ते' फिल्म में भी दिखीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Doordarshan Mahabharat gandhari renuka israni latest Look
Mahabharat Gandhari aka Renuka Israni - फोटो : twitter

साल 2011 में रेणुका ने एकता कपूर के शो बड़े अच्छे लगते हैं में शिप्रा नाम का किरदार प्ले किया था। इस रोल के लिए उनकी खूब सराहना हुई थी। रेणुका ने आज तक शादी नहीं की है। वह अपने माता पिता के साथ ही रहती हैं और उनकी देखभाल करती हैं।
 

विज्ञापन
Doordarshan Mahabharat gandhari renuka israni latest Look
Renuka Israni - फोटो : twitter

कम ही लोग जानते होंगे कि बी आर चोपड़ा के 'महाभारत' से पहले भी वे द्रौपदी का रोल कर चुकी थीं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था, 'मैं मणिपुरी स्टाइल में 'अंधायुग' नाम का प्ले किया था, जिसमें मेरा किरदार गांधारी का था। यही वजह है कि मैं इस किरदार के बारे में गहराई से जानती थी। ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि गांधारी 'महाभारत' का सबसे चैलेंजिंग कैरेक्टर था और ख़ुशी है कि मुझे 22 साल की उम्र में यह रोल करने का मौक़ा मिला।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed