{"_id":"59c71dd84f1c1b27688b6274","slug":"bir-radha-sherpa-is-the-winner-of-dance-plus-3-varun-dhawan-jacqueline-and-taapsee-enjoyed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'डांस प्लस 3' को मिला ये विनर, वरुण जैकलीन और तापसी ने की जमकर मस्ती","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'डांस प्लस 3' को मिला ये विनर, वरुण जैकलीन और तापसी ने की जमकर मस्ती
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Sun, 24 Sep 2017 08:38 AM IST
विज्ञापन
dance plus
टीवी से सबसे ज्यादा लोकप्रिय शो में से एक डांस प्लस 3 के फिनाले का सभी को काफी इंतजार था। हाल ही में शो का फिनाले हो चुका है और विनर की घोषणा भी हो चुकी है। शो के फिनाले में वरुण धवन, जैकलीन और तापसी पन्नू जलवे बिखेरते नजर आए।
Bir Radha Sherpa
18 साल के बिर राधा शेरपा को डांस प्लस सीजन 3 के विनर बनने में कामयाब हो गए हैं। बिर को विनर प्राइज को तौर पर 25 लाख रुपए और एक कार दी जाएगी।
Bir Radha Sherpa
इसके अलावा अमरदीप सिंह नाट को फर्स्ट रनरअप और आर्यन पात्रा और तरुण-शिवानी दूसरे और तीसरे रनरअप रहे हैं। डांस प्लस स्टार प्लस पर आने वाले डांस शो है जिसमें पुनीत, शक्ति और धर्मेश मेंटॉर बने थे। वहीं रेमो डिसूजा सुपर जज की भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
dance plus
शो के होस्ट राघव है। बिर पुनीत के गैंग के थे। उन्होंने अपने यूनिक डांस स्टाइल से कई बार जज को प्रभावित किया। बिर डांस इंडिया डांस में भी भाग ले चुके हैं।
विज्ञापन
dance plus
ये शो जुलाई में शुरू हुआ था। तीन महीने के बाद इस शो को अपना विनर मिल गया है। शो के आखिरी एपिसोड में प्रभुदेवा मेहमान जज के तौर पर शामिल हुए। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फाइनल को और मजेदार बनाने के लिए शो ने सुनील ग्रोवर से एप्रोच किया था।