{"_id":"6140cefe8ebc3e144e5cee82","slug":"bigg-boss-ott-neha-bhasin-and-prateek-sahajpal-had-quarrel-neha-said-dont-behave-like-a-garbage-box","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss OTT: नेहा भसीन और प्रतीक सहजपाल में कहासुनी, नेहा बोलीं- 'कचरे के डब्बे' जैसा न करें व्यवहार","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss OTT: नेहा भसीन और प्रतीक सहजपाल में कहासुनी, नेहा बोलीं- 'कचरे के डब्बे' जैसा न करें व्यवहार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीक और नेहा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस का घर हमेशा से ही विवादों में रहा है। यहां अक्सर कंटेस्टेंट दोस्त से दुश्मन बनकर भिड़ जाते हैं। वहीं कई बार दुश्मन भी अच्छे दोस्त बन जाते हैं। इन दिनों बिग बॉस ओटीटी भी अपनी ऐसे ही लड़ाई झगड़ों और आरोपों को लेकर चर्चा में है। शो के फिनाले में कुछ ही समय रह गया है। ऐसे में घर में प्यार, रोमांस और लड़ाइयां खूब देखने को मिल रही हैं।
इसी क्रम में बिग बॉस ओटीटी के आज के एपिसोड में दर्शकों को प्रतीक और नेहा के बीच लड़ाई देखने को मिली। दरअसल, प्रतीक नेहा से कहते हैं कि वह रिश्तों से डरते हैं। वह यह भी कहते हैं अगर वे एक ही उम्र के होते तो उन्हें डेट करते। हालांकि,नेहा को प्रतीक की यह बात कुछ खास पसंद नहीं आई। उन्होंने प्रतीक को कहा कि वह उसके साथ 'कचरे का डब्बा' जैसा व्यवहार न करें। साथ ही नेहा प्रतीक से इस बारे में बातें स्पष्ट करने को भी कहती हैं।
2 of 5
प्रतीक और नेहा
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, बाद में दोनों की सुलह हो जाती है। दोनों ही इस बात से सहमत दिखाई दिए जो प्रतीक की बहन पिछले एपिसोड में उनसे कहती हैं। दरअसल, कल के एपिसोड में प्रतीक से मिलने घर आईं उनकी बहन प्रेरणा उन्हें नेहा के साथ उनके रिश्ते को लेकर चेतावनी देती नजर आईं थी। प्रेरणा ने प्रतीक को नेहा के साथ मर्यादा बनाए रखने को कहा था।
3 of 5
प्रतीक और नेहा
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस ओटीटी में लंबे समय के बाद आखिरकार बिग बॉस के घरवालों को अपने परिवार वालों से मिलने का मौका मिला। इससे पहले के एपिसोड में दिव्या की उनके बॉयफ्रेंड वरुण सूद, नेहा भसीन की बहन राशि भसीन, प्रतीक की बहन प्रेरणा, राकेश की भतीजी ईशा और शमिता शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी मेहमान बनकर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शमिता की मां सुनंदा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी क्रम में शमिता की मां सुनंदा शेट्टी उनसे मिलने पहुंचीं। अपनी मां को देखते ही शमिता दौड़ते हुए उनके पास चली गईं। हालांकि, सुनंदा शेट्टी ग्लास की दीवार के पीछे थीं और उन्हें वहीं से शमिता से बात करनी थी। इस दौरान शमिता काफी भावुक हो गईं और अपनी मां को देखकर रोने लगीं।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस ओटीटी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि आखिरी हफ्ते में फिनाले की इस रेस में बॉलीवुड अभिनेत्री शमिता शेट्टी, सिंगर नेहा भसीन, प्रतीक सेहजपाल, दिव्या अग्रवाल और निशांत भट्ट शामिल हैं। इस शो को लेकर दर्शकों के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। इसमें लगातार होते ट्विस्ट एंड टर्न दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। बिग बॉस के प्रसंशकों की लिस्ट यूं तो काफी लंबी है, लेकिन कई ऐसे सेलेब्स भी हैं जो इस शो को बेहद पसंद करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।