एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तान्या अरोड़ा
Updated Fri, 03 Sep 2021 04:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
उर्फी जावेद
- फोटो : instagram.com/urf7i
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस ओटीटी में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आईं टीवी अभिनेत्री उर्फी जावेद का सफर शो में जल्द ही खत्म हो गया। उर्फी बिग बॉस से बाहर आने के बाद सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने प्रशंसकों से जुड़ी रहती हैं। अपने इंस्टाग्राम पर वो आए दिन अपनी बोल्ड तस्वीरें साझा करती हैं। हाल ही में उर्फी जावेद एक ऐसे अजीबो-गरीब लुक में नजर आईं। उन्होंने एयरपोर्ट पर ऐसा हंगामा किया जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग पूरी तरह से हैरान रह गए।
कपड़ों के लिए ट्रोल हुईं उर्फी जावेद
टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद को सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हुए लोग करते हुए कह रहे हैं कि उन्होंने अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी है। दरअसल उर्फी मुंबई एयरपोर्ट पर मीडिया कैमरा में कैप्चर हुईं। इस दौरान उन्हें रिविलिंग लुक में देखा गया। उर्फी जावेद के इस लुक को देखने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह से ट्रोल किया गया। उनको ट्रोल करते हुए लोगों ने उन्हें नए कपड़े खरीदने तक की सलाह दे डाली।
एयरपोर्ट पर लोगों को उनका काफी बोल्ड लुक देखने को मिला। उन्होंने नीले रंग की जैकेट के साथ ब्लू जींस पहनी हुई थी और साथ ही हाई पोनी बनाई हुई थी। उर्फी की जैकेट सामने से रिप्ड थी और इतनी अधिक क्रॉप थी जिससे उनके इनर वियर नजर आ रहे थे। उनके इस लुक को देखकर सोशल मीडिया पर लोग ही नहीं बल्कि पपराजी भी काफी हैरान हो गया। चेहरे पर मास्क लगाई उर्फी जावेद ने मीडिया कैमरा को पोज देने के लिए अपना मास्क हटा दिया।
उनके इस कॉस्टयूम को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ इस आउटफिट में तस्वीरें खिंचवा कर अश्लीलता की हदें पार कर दीं’। तो वही दूसरे यूजर ने लिखा, ‘नए कपड़े ले लो, कपड़े छोटे हो गए हैं’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘बाकी का कपड़ा चूहा कुतर गया क्या। एक यूजर ने तो कमेंट करते हुए ये तक कह दिया, ‘कुछ तो शर्म करो’।
ऐसा पहली बार नहीं है जब उर्फी जावेद अपने कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें साझा कर हर किसी को हैरान कर देती हैं। कुछ प्रशंसक उनके बोल्ड लुक को काफी पसंद करते हैं तो वही कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उन्हें बोल्ड लुक के लिए ट्रोल करते हैं।
बिग बॉस ओटीटी में उर्फी जावेद का जादू बिलकुल भी नहीं चला। जीशान खान के साथ उर्फी जावेद ने बिग बॉस के घर में एंट्री ली थी। हालांकि हर किसी को यही उम्मीद थी कि वो शो में दर्शकों के लिए कुछ मनोरंजक करेंगी, लेकिन उर्फी इसमें नाकामयाब रहीं और पहले ही हफ्ते में वो बिग बॉस के घर से बेघर हो गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।