{"_id":"5a7ef3cf4f1c1bf17b8b6794","slug":"bigg-boss-ex-contestant-nitibha-kaul-bold-dress-religious-spot-people-troll-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हनुमान जन्मभूमि पर शॉर्ट्स में पहुंचीं बिग बॉस की ये एक्स कंटेस्टेंट, लोगों ने कहा- बेशर्म हो गई हो","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
हनुमान जन्मभूमि पर शॉर्ट्स में पहुंचीं बिग बॉस की ये एक्स कंटेस्टेंट, लोगों ने कहा- बेशर्म हो गई हो
Sat, 10 Feb 2018 07:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Feb 2018 07:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 10 में नजर आ चुकीं कंटेस्टेंट नितिभा कौल इन दिनों अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में नितिभा ने अपनी एक बोल्ड तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी जिस पर लोगों ने उन्हें वजन कम करने की हिदायत दे डाली थी और अब वह फिर से अपनी एक फोटो को लेकर लोगों के भद्दे कमेंट्स का शिकार हो गई हैं।
2 of 4
दरअसल उन्होंने हनुमान जन्मभूमि के पास अपनी एक फोटो क्लिक करवाई है जिसमें वह शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं। इस फोटो को देखने के बाद लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। फोटो में नितिभा हनुमान जन्मभूमि के साइन बोर्ड के नीचे शॉर्ट पैंट पहने पोज देती दिख रही हैं।
3 of 4
फोटो में नितिभा के कपड़ों की वजह से लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कई लोगों ने तो उन्हें 'कुछ तो शर्म करो' जैसी बातें भी लिख दी है। आपको बता दें कि पिछले दिनों नितिभा कर्नाटक में छुट्टियां मना रही थीं। उसी दौरान वह गोकरणा में हनुमान जन्म स्थल के दर्शन करने पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
वह इस धार्मिक स्थल पर शॉर्ट्स में पोज देती नजर आई हैं। उनके छोटे कपड़ों की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं। फोटो पर लोगों ने उनके कपड़ों के साथ-साथ बिग बॉस को लेकर भी कमेंट किए हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि बिग बॉस के घर में कुछ भी पहना जा सकता है लेकिन बाहर कपड़े सोच समझकर पहने जाते हैं। एक धर्मस्थल पर कैसे जाना चाहिए इसका ध्यान रखना चाहिए। कुछ लोगों ने तो उन्हें 'बेशर्म' भी कह डाला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।