{"_id":"6365605c072b7f07be33779f","slug":"bigg-boss-16-salman-khan-scolds-shalin-bhanot-for-his-chicken-demand-taunted-actor-in-weekend-episode","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 16: शालीन भनोट के चिकन की रट से परेशान हुए सलमान खान, वीकएंड एपिसोड में जमकर लगाई क्लास","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 16: शालीन भनोट के चिकन की रट से परेशान हुए सलमान खान, वीकएंड एपिसोड में जमकर लगाई क्लास
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:30 AM IST
सार
टीवी के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन में यूं तो दर्शकों को हर दिन धमाके और हंगामे देखने को मिल रहे हैं। लेकिन सभी को बेसब्री से वीकएंड एपिसोड का इंतजार रहता है।
विज्ञापन
1 of 4
Bigg Boss 16
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन में यूं तो दर्शकों को हर दिन धमाके और हंगामे देखने को मिल रहे हैं। लेकिन सभी को बेसब्री से वीकएंड एपिसोड का इंतजार रहता है। जहां शो के होस्ट सलमान खान हफ्ते भर हुई सभी हरकतों का हिसाब-किताब करने सभी कंटेस्टेंट से रूबरू होते हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को अभिनेता एक बार फिर वीकएंड का वार लेकर घरवालों और दर्शकों के सामने पेश हुए। इस दौरान सलमान ने अपने चिर-परिचित अंदाज में घर के सदस्यों की जमकर क्लास लगाई।
2 of 4
Bigg Boss 16
- फोटो : Social media
शुक्रवार को प्रसारित हुए वीकएंड एपिसोड में सलमान के रडार पर शालीन भनोट रहे। दरअसल, शालीन बीते कई समय से लगातार चिकन की अपनी रेट की वजह से बिग बॉस और घरवालों के निशाने पर है। लेकिन अब सलमान खान ने भी शालीन को उनकी इस हरकत के लिए फटकार लगाई। शालीन से बात करते हुए सलमान ने कहा कि तुम्हारी चिकन की इस रट से पूरा देश परेशान हो चुका है और कई लोगों ने तो इस वजह से चिकन खाना तक छोड़ दिया है।
सलमान ने शालीन को यह भी बताया कि बाहर ऐसे जोक्स चल रहे हैं कि लोग चिकन खाने होटल और रेस्टोरेंट जाते हैं, लेकिन शालीन भनोट चिकन के लिए बिग बॉस गया है। शालीन को डांटते हुए सलमान ने कहा आप का चिकन, चिकन, चिकन इतना हो गया है। टास्क शुरू होने से पहले, रात में सोने से पहले। सलमान ने कहा कि यह फनी नहीं है, बल्कि यह बाहर काफी इरिटेटिंग नजर आ रहा है।
सलमान से मिली फटकार की बाद शालीन उनसे वादा करते हैं कि अब वह चिकन को लेकर बिग बॉस या किसी भी अन्य सदस्य को परेशान नहीं करेंगे। इस दौरान घर के कुछ सदस्य भी सलमान खान की आड़ में शालीन भनोट पर निशाना साधते नजर आए। इसके अलावा सलमान खान ने घर के नए कैप्टेन अब्दुल रॉजिक को कप्तान बनने पर बधाई दी और उन्हें एक सरप्राइज गिफ्ट के तौर पर चॉकलेट से भरा एक डिब्बा दिया, जिसे पाकर अब्दु भी काफी खुश नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।