बिग बॉस का सीजन 16 अब अपने अंतिम पड़ाव में पहुंचने वाला है। जल्द ही इस शो को नया विनर मिलने वाला है। दर्शकों ने इस बार शो का काफी पसंद किया है। यही वजह है कि इसे चार हफ्तों के लिए एक्सटेंड कर दिया गया है। शो में कई दावेदार हैं जिन्हें माना जा रहा है कि वह ट्रॉफी अपने नाम कर सकते हैं। इसी बीच टीवी की मशहूर अदाकारा और बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक ने शो के विनर को लेकर अपनी राय दी है।
Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 को मिल चुका है विनर? शिव ठाकरे को पीछे छोड़ यह कंटेस्टेंट मार लेगा बाजी!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूबीना को शो में दो कंटेस्टेंट का खेल बहुत पसंद आया है। पहला नाम उन्होंने प्रियंका चाहर चौधरी का लिया। वहीं, उन्होंने अपना दूसरा फेवरेट शिव ठाकरे को बताया है। हालांकि जब उनसे किसी एक नाम पूछा गया तो एक्ट्रेस ने प्रियंका को विनर माना। उनके मुताबिक प्रियंका घर में ज्यादा रियल हैं, इसी वजह से वह उनकी फेवरेट हैं।
Bollywood Couples: 'कोई आलू तो कोई मैड-हैटर',अपने पार्टनर्स को इन नामों से बुलाते हैं फिल्मी सितारे..
बता दें कि बिग बॉस के अब तक जिनते भी सीजन हुए हैं उनमें टीवी अभिनेत्रियों का दबदबा रहा है। टीवी की कई बहुओं ने ट्रॉफी अपने नाम की है। ऐसे में देखना यह होगा कि रुबीना का यह अंदाजा कितना सही होता है। शो में इन दिनों एमसी स्टैन, अब्दु और अर्चना जैसे कंटेस्टेंट्स को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। जिसकी वजह से यह मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है।
South Bold Films: साउथ की फिल्मों में परोसे गए बोल्ड सीन, परिवार संग न देखें नहीं तो नजरें मिलाना होगा मुश्किल
गौरतलब है कि पहले इस शो का फिनाले 15 जनवरी को होने वाला था। हालांकि अब इसकी डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले 15 से 18 फरवरी के बीच हो सकता है। फिलहाल मेकर्स ने शो के फिनाले को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
Filmy Wrap: ट्विटर पर हुई भूल के लिए बिग बी ने मांगी माफी और शीजान के सपोर्ट में उर्फी, पढ़ें मनोरंजन की खबरें