टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 15 का 2 अक्तूबर से आगाज हो गया है। शो के इस सीजन को हिट बनाने के लिए मेकर्स कई पॉपुलर सेलेब्स को घर में लेकर आए हैं, जिसमें टीवी के जाने माने अभिनेता व होस्ट जय भानुशाली का नाम भी शामिल है। जय भानुशाली लंबे समय से टीवी की दुनिया से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कई हिट धारावाहिक में काम किया है। इसके अलावा वह कई रियलिटी शोज को होस्ट करते हुए भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने 'हेट स्टोरी 3' और 'एक पहेली लीला' जैसी फिल्में भी की हैं।
जय भानुशाली का नाम बिग बॉस 15 में आखिरी समय पर तय हुआ था, जिसने फैंस को हैरान करने के साथ-साथ एक्साइटेड भी कर दिया है। वहीं, अब दावा किया जा रहा है कि, जय भानुशाली शो में आने के लिए आखिरी समय पर इसलिए तैयार हुए हैं, क्योंकि उन्हें मेकर्स की तरफ से मोटी फीस दी जा रही है।
2 of 5
Jay Bhanushali
- फोटो : Social Media
दरअसल, ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि, जय भानुशाली इस शो में आखिरी समय पर इसलिए आने के लिए तैयार हुए हैं, क्योंकि उन्हें मेकर्स की तरफ से सबसे ज्यादा फीस दी जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, शो से जुड़े सुत्रों ने दावा किया है कि, जय निश्चित ही शो में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कंटेस्टेंट हैं। वह शो में आखिरी समय पर आए हैं। उनके आने की खबरें पहले से ही चर्चाओं में थीं। जय उन स्टार्स में से एक हैं, जो शो में आखिरी समय पर एंट्री लेते हैं।
3 of 5
जय भानुशाली
- फोटो : सोशल मीडिया
कहा तो ये भी जा रहा है कि, जय भानुशाली को शो में लाने के लिए मेकर्स को काफी मशक्कत करनी पड़ी है। बता दें कि, जय ने बिग बॉस के घर में सीधी एंट्री की थी। इतना ही नहीं, वह बिग बॉस के ऐसे पहले कंटेस्टेंट हैं, जिन्हें घर में सलमान खान छोड़ने आए थे। इस बात से साबित होता है कि, जय स्पेशल कंटेस्टेंट हैं।
4 of 5
सोशल मीडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस में एंट्री के समय जय भानुशाली ने सलमान खान के सामने बताया था कि, वह शो जीतने आए हैं। उन्होंने कहा था कि, उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि, या तो उन्हें पहले हफ्ते में ही घर से बाहर कर दिया जाए या उन्हें आखिरी तक रहने दें। क्योंकि उन्हें जीतना पसंद है और वह बीच का होकर नहीं रहना चाहते हैं।
5 of 5
परिवार के साथ जय-माही
- फोटो : सोशल मीडिया
जय भानुशाली की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, एक्टर ने माही विज को लंबे समय तक डेट किया और फिर जय और माही ने 9 सितंबर 2010 को शादी रचा ली थी। शादी के 9 साल बाद जय और माही एक नन्ही बेटी के माता-पिता बने, जिसका नाम तारा है। हालांकि, जय और माही ने अपने केयर टेकर के दो बच्चों को गोद ले रखा है, जिनकी वह अच्छे से परवरिश कर रहे हैं।