बिग बॉस 15 की शुरुआत के साथ ही घरवालों के बीच खूब खींचतान देखने को मिल रही है। बिग बॉस 15 में जहां पहले ही दिन घरवालों ने एक-दूसरे पर निशाना साधना शुरू कर दिया तो वही प्रतीक के आने के बाद घर का माहौल थोड़ा बदलता हुआ नजर आया। दरअसल बिग बॉस ने शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट को बिग बॉस ने अपने आलीशान घर में रहने की अनुमति दी और इसी के साथ वो जंगल में रह रहे घरवालों के ऊपर संकट बनकर आए।
Bigg Boss 15: प्रतीक सहजपाल ने चलाया घर में स्वच्छता अभियान, घरवाले हुए परेशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरवाले हुए प्रतीक से परेशान
प्रतीक के बार-बार टोकने से सभी घरवाले उनसे बहुत अधिक परेशान हो गए। जहां विशाल कोटियन ने उन्हें स्वच्छता और अस्वच्छता के बीच का फर्क समझाया तो वही दूसरी तरफ उमर रियाज से भी उनका झगड़ा होते-होते बच गया। इन सबके बीच प्रतीक सहजपाल और जय भानुशाली के बीच एक बड़ा झगड़ा देखने को मिला। जहां उन्होंने प्रतीक को साफ तौर पर ये कहा कि वो उनसे आवाज नीचे करके बात करें।
बिग बॉस ओटीटी की भी यही थी शुरुआत
बिग बॉस ओटीटी की शुरुआत भी कुछ ऐसी ही हुई थी, जब प्रतीक का दूसरे ही दिन घरवालों से झगड़ा देखने को मिला था। वह घरवालों से शुरू में ही भिड़ते हुए नजर आए थे हालांकि समय के साथ उनके घरवालों से रिश्ते सुधरने लगे थे। प्रतीक ने टॉप 5 में अपनी जगह बनाई थी। लेकिन बिग बॉस 15 में एंट्री लेने के लिए उन्होंने गेम छोड़ दिया।
एक-दूसरे को कर चुके हैं डेट
दरअसल बिग बॉस के घर में जब मायशा ये कहती हुईं नजर आईं कि प्रतीक भी घर में एंट्री करेंगे तो तुरंत ही जय भानुशाली ने कहा कि मायशा और प्रतीक की पुरानी दोस्ती है। जय की बात सुनने के बाद तुरंत ही उमर रियाज ने बोला कि उन्होंने तो ये तक पढ़ा था कि मायशा प्रतीक की गर्लफ्रेंड हैं। जिस पर मायशा सफाई देती हुईं नजर आईं।
प्रतीक से हुई मुलाकात
एक तरफ जहां मायशा अन्य सदस्यों की तरह जंगल में रह रही थीं तो वहीं प्रतीक की घर में शानदार एंट्री देखने को मिली। प्रतीक जैसे ही घर पर आए वो मायशा को हाय-हेलो करते हुए दिखे, जिसे देखकर सभी घरवाले उन्हें चिढ़ाने लगे। जिसे देखकर प्रतीक थोड़ा नाराज हुए और वह मायशा को ये बोलते हुए दिखाई दिए कि अगर उन्हें ये पसंद आ रहा है तो ठीक है वरना प्रतीक को ये बिलकुल पसंद नहीं आ रहा।