फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: अभिजीत बिचुकले ने बिग बॉस के लिए कहे अभद्र शब्द, घरवालों ने लगा दी क्लास

Thu, 23 Dec 2021 12:20 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Thu, 23 Dec 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 abhijeet bichukale use foul language for the show devoleena bhattacharjee and umar riaz get furious at him
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस 15 के घर में जबसे अभिजीत बिचुकले ही एंट्री हुई है तबसे वो किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। आते ही पहले ही हफ्ते उनका घर में शमिता शेट्टी के साथ बड़ा झगड़ा देखने को मिला। शमिता के बाद अभिजीत का रश्मि देसाई से झगड़ा हुआ। लेकिन हाल ही में उनका देवोलीना भट्टाचार्जी के साथ घर में एक बड़ा विवाद देखने को मिला, जहां उन्होंने देवोलीना से किस देने के लिए कहा और उसके बाद दोनों के बीच का ये मुद्दा काफी बड़ा बन गया और वीकेंड के वार में सलमान ने इस पर बात की।



बिग बॉस के लिए बोले अभद्र शब्द

अभिजीत बिचुकले को घर में कई बार उनके शब्दों और उनकी भाषा को लेकर टोका गया है। उन्हें बीते हफ्ते सलमान खान ने ये साफ कर दिया था कि वो अपने लहजे पर कंट्रोल करें। लेकिन इसके बावजूद अभिजीत ने कोई बदलाव घर में देखने को नहीं मिला। हाल ही में जब शमिता ने उन्हें बेवकूफ कहा था तो उन्होंने शमिता के करियर पर सवाल उठाया और अब बिग बॉस के टास्क के बीच वो बिग बॉस के लिए अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए नजर आए।

bigg boss 15 abhijeet bichukale use foul language for the show devoleena bhattacharjee and umar riaz get furious at him
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

कहा शो को कुत्ता नहीं पूछता

दरअसल फिनाले टास्क में प्रतीक ने अभिजीत की फोटो जला दी और ये बात अभिजीत बिचुकले को बिलकुल भी पसंद नहीं आई जिसके बाद अभिजीत ने कहा ये तो टास्क था इसलिए मैं चुप रहा, वरना कोई मेरा इस तरह से फोटो जलाए ये मुझे बिलकुल भी पसंद नहीं हैं। इसी के साथ अभिजीत ने कहा कि मेरे आने से पहले इस शो को कुत्ता भी नहीं पूछता था।

bigg boss 15 abhijeet bichukale use foul language for the show devoleena bhattacharjee and umar riaz get furious at him
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

अभिजीत ने कहा मेरे आने के बाद लोग शो देख रहे हैं

अभिजीत ने कमेन्ट करते हुए कहा कि जबसे मैं शो में आया हूं मनोरंजन आया है। उन्होंने खुद को शो के लिए  महत्वपूर्ण बताया। हालांकि उनके व्यवहार को भली-भांति समझने वाले घरवालों ने उनकी इस बात पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन जैसे ही अभिजीत ने शो के बारे में अभद्र भाषा का उपयोग किया सभी घरवाले उन पर काफी गुस्सा हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 abhijeet bichukale use foul language for the show devoleena bhattacharjee and umar riaz get furious at him
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

अभिजीत पर भड़की देवोलीना

अभिजीत का ये बयान देवोलीना को बिलकुल भी पसंद नहीं आया। जिसका जवाब देते हुए देवोलीना ने कहा कि आप इस शो के बारे में बुरा मत कहिए। यहां हर कोई किसी मकसद से आया है। उमर रियाज और प्रतीक सहजपाल ने भी अभिजीत बिचुकले पर चिल्लाते हुए कहा कि इस शो ने बहुत लोगों की जिंदगी बदली है और अगर आपको इसकी जरूरत नहीं है तो यहां क्यों हो।

विज्ञापन
bigg boss 15 abhijeet bichukale use foul language for the show devoleena bhattacharjee and umar riaz get furious at him
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

शो में कई बार दिए विवादित बयान 

अभिजीत बिचुकले जबसे शो में आए हैं इस शो में लड़कियों को अक्सर उनके लहजे से असहज होते हुए देखा गया है। शमिता जहां पूरी कोशिश में लगी हैं कि अभिजीत बिचुकले फाइनलिस्ट न बनें तो वहीं राखी उनका समर्थन करते हुए नजर आईं। हालांकि अब तक सलमान ने उनकी बातों को उनकी भाषा बताकर नजरअंदाज किया है। लेकिन अब देखना है बिग बॉस के वीकेंड के वार में सलमान खान अभिजीत की क्लास लगाते हैं या उनकी गलती को फिर से अनदेखा करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed