फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: शो में आया नया ट्विस्ट, बिग बॉस के घर से बाहर हो सकते हैं ये दो कंटेस्टेंट्स

Mon, 02 Nov 2020 02:58 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 02 Nov 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Nishant Singh Malkani and Kavita Kaushik may Evicted from salman khan show
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram: colorstv

रियलिटी शो बिग बॉस 14 में एक बार फिर से नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा। अब तक इस शो से दो कंटेस्टेंट्स सारा गुरपाल और शहजाद देओल निकल चुके हैं। अब सोमवार को शो के अंदर एक और नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा। इस हफ्ते बिग बॉस 14 के घर से बेघर होने के लिए निशांत सिंह मलकानी, कविता कौशिक, रुबीना दिलैक और जस्मीन भसीन नॉमिनेट हैं।

Bigg Boss 14 Nishant Singh Malkani and Kavita Kaushik may Evicted from salman khan show
बिग बॉस 14 - फोटो : कलर्स

कलर्स टीवी चैनल ने बिग बॉस 14 से जुड़ा एक वीडियो प्रोमो में जारी किया है। इस वीडियो प्रोमो में शो के सभी घरवाले उस समय हैरान हो जाते हैं जब उन्हें पता चलता है कि इस हफ्ते बिग बॉस के घर से एक नहीं बल्कि दो कंटेस्टेंट्स बेघर होंगे। यह बात खुद बिग बॉस सभी कंटेस्टेंट्स को बताते हैं। वीडियो प्रोमो के अनुसार इस बार जनता के वोट के साथ बिग बॉस के घर में ग्रीन जोन में मौजूद कंटेस्टेंट्स भी वोट करेंगे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#BB14 ke ghar mein latki double nomination ki talvaar! Green zone walon ke haath mein bhi hogi nominated contestants ki kismat ki dor! Watch tonight 10:30 PM only on #Colors. Catch #BiggBoss before TV on @vootselect . #BiggBoss2020 #BiggBoss14 @beingsalmankhan

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

Bigg Boss 14 Nishant Singh Malkani and Kavita Kaushik may Evicted from salman khan show
निशांत सिंह मलकानी - फोटो : instagram: @nishantsinghm_official

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोमवार को बिग बॉस 14 के घर से बेघर होने वाले सदस्यों में कोई और नहीं बल्कि निशांत सिंह मलकानी और कविता कौशिक हैं। जी हां, मीडिया में इस तरह की खबरें हैं कि इन दोनों का सफर बिग बॉस 14 के घर में सोमवार को खत्म हो जाएगा। हालांकि अभी अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Nishant Singh Malkani and Kavita Kaushik may Evicted from salman khan show
कविता कौशिक - फोटो : कलर्स टीवी

गौरतलब है कि निशांत सिंह मलकानी बीते एक महीने से बिग बॉस 14 का हिस्सा हैं। इस दौरान शो में वह कई मौकों पर नजर तो कई बार वह गायब दिखे। वहीं टीवी अभिनेत्री कविता कौशिक बिग बॉस 14 का हिस्सा बीते हफ्ते ही बनीं हैं। उन्होंने इस शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर नैना सिंह और शार्दुल पंडित के साथ एंट्री ली। इन दोनों को शो से निकालने का फैसला दर्शकों और ग्रीन जोन के कंटेस्टेंट्स के वोट के आधार पर किया गया है।

विज्ञापन
Bigg Boss 14 Nishant Singh Malkani and Kavita Kaushik may Evicted from salman khan show
शहजाद देओल - फोटो : कलर्स

आपको बता दें कि दो बार से किसी भी कंटेस्टेंट्स को वीकेंड का वार के दिन नहीं निकाला गया है। आखिरी बार बिग बॉस 14 के घर से शहजाद देओल निकले थे। उन्होंने इस शो की शुरुआत से एंट्री की थी, लेकिन बिग बॉस के घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स ने उन्हें कम वोट दिए, जिसके चलते उन्हें बिग बॉस 14 के घर से बहुत जल्द बेघर होना पड़ा। 

पढ़ें: अपने प्रशंसकों के साथ ये गलती कर बैठे आमिर खान, भाजपा विधायक ने थाने में की शिकायत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed