{"_id":"6039af608ebc3ee912539898","slug":"bigg-boss-14-contestant-rahul-vaidya-and-disha-parmar-fly-away-for-vacation-in-a-chopper","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘बिग बॉस 14’ के बाद गर्लफ्रेंड के साथ छुट्टियां मनाने निकले राहुल वैद्य, प्राइवेट हेलीकॉप्टर से हुए रवाना","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
‘बिग बॉस 14’ के बाद गर्लफ्रेंड के साथ छुट्टियां मनाने निकले राहुल वैद्य, प्राइवेट हेलीकॉप्टर से हुए रवाना
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 27 Feb 2021 08:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
राहुल वैद्य, दिशा परमार
- फोटो : instagram/rahulvaidyarkv
Link Copied
बिग बॉस 14 के रनर अप रहे राहुल वैद्य ने शो भले ना जीता हो लेकिन वह दिल जीतने में जरूर कामयाब रहे। शो के बाद वह और मशहूर हो गए हैं और जहां कहीं भी जा रहे हैं उनके चाहने वालों की भीड़ उन्हें घेर ले रही है। राहुल अपने प्रशंसकों को निराश नहीं करते और उनके साथ सेल्फी लेते दिखे। करीब चार महीने बिग बॉस के घर में बिताने के बाद वह अब छुट्टियां मनाने निकल पड़े हैं।
2 of 5
राहुल वैद्य, दिशा परमार
- फोटो : instagram/rahulvaidyarkv
बिग बॉस के घर के अंदर राहुल को अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार के बारे में बातें करते देखा गया। उन्होंने दिशा के जन्मदिन पर उन्हें शादी के लिए प्रपोज भी किया था। बाद में वैलेंटाइंस डे के दिन दिशा भी शो में पहुंचीं और वह शादी के लिए मान गईं। शादी से पहले राहुल अपनी लेडीलव के साथ छुट्टियां बिताने निकल पड़े हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है।
3 of 5
राहुल वैद्य, दिशा परमार
- फोटो : instagram/colorstv
राहुल और दिशा दोनों एक हेलीकॉप्टर के सामने खड़े हैं। तस्वीर के साथ राहुल ने कैप्शन में लिखा- 'चलो ले चलें तुम्हें तारों के शहर में... मुंबई से कुछ दिन दूर मेरी प्यारी क्वीन के साथ।'
शो खत्म होने के बाद राहुल वैद्य ने दिशा परमार संग शादी को लेकर मीडिया से खुलकर बातचीत की और बताया कि वे किस तरह से शादी करना चाहते हैं। राहुल ने बताया कि दिशा और उनकी शादी कई मायनों में बेहद ही अलग और खास होगी। इतना ही नहीं, राहुल ने मेहमानों की लिस्ट भी बनानी शुरू कर दी है। राहुल कहते हैं कि मेहमानों की लिस्ट वो मंगेतर दिशा संग मिलकर तैयार करेंगे। राहुल ने शादी अपनी शादी को लेकर एक खास इच्छा जाहिर की है।
विज्ञापन
5 of 5
राहुल वैद्य, दिशा परमार
- फोटो : फाइल
राहुल ने बताया कि वो एक एकांत में रहने वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने आगे कहा कि 'मैंने कई लाइव शोज किए हैं। बड़ी-बड़ी शादियों में परफॉर्म किया है, जहां हजारों लोग होते हैं, लेकिन मैं अपनी शादी केवल 50-60 खास और चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में करना चाहता हूं। मेहमानों की लिस्ट में सबसे पहले सलमान खान का नाम लिखा। इसके अलावा मेरे खास दोस्त अली गोनी और जैस्मिन भसीन भी शादी में शामिल होंगे।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।