'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में इस बार घर में नॉमिनेशन से बचने के लिए घरवालों को कुर्बानी देनी होगी। इस बात का खुलासा 'बिग बॉस' के नए प्रोमो में हुआ। इस प्रोमो से इतना तो साफ है कि इस प्रक्रिया से घर में बवाल होना तय है। इस प्रोमो में 'बिग बॉस' नॉमिनेशन प्रक्रिया में एक ट्विस्ट लेकर आए हैं। इस ट्विस्ट के बाद घरवालों के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिलेगी।
Bigg Boss 13: नॉमिनेशन में इस बार होगा बड़ा ट्विस्ट, कंटेस्टेंट को बचने के लिए देनी होगी कुर्बानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में 'बिग बॉस' घरवालों से कह रहे हैं कि इस बार घर से बेघर होने के लिए पूरा घर नॉमिनेटेड हैं। इस प्रक्रिया में आपको दो विकल्प मिलेंगे। जिसमें एक विकल्प में घर की चीज होगी और दूसरे विकल्प में घर के किसी सदस्य को सुरक्षित कर सकते हैं। पहला विकल्प है गॉर्डन एरिया में मौजूद ग्रीन बेड। इस बेड के त्याग के बदले आप किसी एक सदस्य को नॉमिनेट कर सकते हैं।
वीडियो में दिखाया गया है कि आरती सिंह और पारस माहिरा को बचाने को कह रहे होते हैं। इसके बाद शहनाज कहती हैं कि मुझे नहीं बचानी माहिरा। शहनाज के इस फैसले के बाद पारस और माहिरा गॉर्डन एरिया में बात कर रहे होते हैं। माहिरा गुस्से में कहती हैं- 'मुझे इसकी आवाज से चिढ़ मचती है।' जवाब में पारस ने कहा- 'वो अपना व्यक्तित्व दिखा रही है।'
Nominations mein #ShehnaazGill ne badal diya game ka modh! Kya toot jayegi unki team?
Dekhiye aaj raat 10:30 baje.
Anytime on @justvoot @vivo_india @beingsalmankhan #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan pic.twitter.com/nHLOiesKdG
इसके बाद शहनाज घरवालों से कह रही हैं कि 'अगर डर नहीं लगता नॉमिनेट होने से तो बचा क्यों रहे हो?तुम्हारें जैसे को खेल मैं सिखा दूंगी। मुझे कोई क्या सिखाएगा?' इसके बाद शहनाज आसिम से कहती हैं कि 'वह तो वैसे ही बच जाएगी क्योंकि वो तो मजबूत खिलाडी़ है न?टॉप टू में है न।' इसके बाद शहनाज और आसिम दोनों हंसने लगते हैं।
माहिरा के बाद घरवाले आरती को बचाने की बात करते हैं। इस पर शहनाज कहती हैं कि 'वो तो वापस आ जाएगी।' जवाब में आरती कहती हैं 'तुझे जैसा ठीक लगे कर, मुझे किसी से भीग नहीं मांगनी।' इसके बाद आरती पारस से कहती हैैं कि 'मुझे शहनाज से ऐसी उम्मीद नहीं थी कि वो ऐसा करेगी।' पारस कहते हैं कि 'मुझे पता था वो तुझे नहीं बचाएगी मैं बस तुझे दिखाना चाहता था।' वीडियो में आगे दिखाया गया है कि पारस और सिद्धार्थ बैठे हुए होते हैं। तभी सिद्धार्थ पारस से कहते हैं कि 'अब टूट जाएगी उनकी टीम।'
Bigg Boss 13 की टीआरपी में उछाल तो शेफाली बग्गा हुईं बेघर, ये हैं हफ्ते की टीवी की पांच खबरें