फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BB13: देवोलीना को देखते ही सिद्धार्थ करने लगे ऐसे इशारे, माहिरा बोलीं- 'ये दोनों तो बहुत गंदे...'

Tue, 19 Nov 2019 02:59 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 19 Nov 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla hints Devoleena Bhattacharjee Mahira Sharma says both are bad
Devoleena, Siddharth and Mahira Sharma - फोटो : voot

'बिग बॉस' में इन दिनों सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) का बर्ताव बदला बदला नजर आ रहा है। घरवाले सिद्धार्थ के इस बर्ताव की वजह देवोलीना को मानते हैं। देवोलीना इन दिनों सिद्घार्थ के साथ फ्लर्ट कर रही हैं। सिद्धार्थ भी पीछे नहीं रहे और वो भी देवोलीना के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। आए दिन घर में दोनों के इस रवैये को लेकर कुछ ना कुछ देखने को मिलता है। हाल ही में टेलीकास्ट हुए एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ कि माहिरा ने इन दोनों को देखकर ऐसी बात कह दी जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।



Bigg Boss 13 Siddharth Shukla hints Devoleena Bhattacharjee Mahira Sharma says both are bad
Shefali Zariwala Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

18 नवंबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में घरवालों को एक टास्क दिया गया। इस टास्क में देवोलीना और शेफाली जरीवाला चोर बनी थीं। इन दोनों को घरवालों की चीजें चुरानी थीं। जिसकी चीजें ज्यादा होंगी उसे एक विशेष अधिकार मिला। इस टास्क को शेफाली ने जीता और उन्हें पार्टी करने का मौका मिला।

Bigg Boss 13 Siddharth Shukla hints Devoleena Bhattacharjee Mahira Sharma says both are bad
Devoleena and Siddharth - फोटो : voot

शेफाली अपने साथ पार्टी करने के लिए किन्हीं पांच सदस्यों को ले जा सकती थीं। शेफाली ने सिद्धार्थ शुक्ला,आरती सिंह, हिमांशी खुराना, आसिम रियाज और हिंदुस्तानी भाऊ को चुना। इन सभी के लिए बिग बॉस ने गॉर्डन एरिया में खास इंतजाम किया। सभी ने जमकर डांस किया और लजीज खाना भी खाया। इस दौरान सिद्धार्थ ने पार्टी में मौजूद सभी सदस्यों के साथ खूब डांस भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla hints Devoleena Bhattacharjee Mahira Sharma says both are bad
Devoleena and Siddharth - फोटो : voot

डांस करते-करते सिद्धार्थ 'बिग बॉस' के घर के शीशे वाले दरवाजे के पास जा पहुंचे और वहां भी डांस करने लगे। इसके बाद सिद्धार्थ ने माहिरा से कहा- 'देवो को बुलाओ।' सिद्घार्थ ने खाने का बर्तन पकड़ा हुआ था जो ढका था। इसके बाद सिद्धार्थ ने बाउल में से खाना निकाला और देवो को दिखाते हुए खुद खा लिया। देवो भी सिद्धार्थ को देखकर उसी तरह रिएक्शन देने लगीं। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla hints Devoleena Bhattacharjee Mahira Sharma says both are bad
Mahira, Siddharth and Devoleena - फोटो : voot

माहिरा देवोलीना के बगल में खड़ी थीं। इन दोनों को वो देखती रहीं। इसके बाद वहां से चली गईं। जाते हुए माहिरा ने कहा- 'बहुत गंदे हैं दोनों।' इसके बाद जब देवोलीना वापस किचन एरिया में आईं तो माहिरा ने कहा -'थोड़ा लिप ग्लॉस लगा लो।' आपको बता दें, 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में इस हफ्ते घर से बाहर जाने के लिए पांच सदस्य नॉमिनेट हुए हैं। इन सदस्यों में सिद्धार्थ शुक्ला के अलावा रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्य, आरती सिंह और खेसारी लाल यादव हैं। 

यह भी पढ़ें- BB13: घर से बाहर होते ही अरहान खान ने तोड़ी चुप्पी, अमृता के आरोपों की बताई असलियत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed