'बिग बॉस 13' के फिनाले में चंद घंटे बाकी हैं उससे पहले एक ऐसा खुलासा हुआ जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। ये खुलासा घर के मजबूत कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर है। 'बिग बॉस 11' की विजेता रहीं शिल्पा शिंदे का एक ऑडियो क्लिप सामने आया है जिसमें वो फोन पर सिद्धार्थ से बात कर रही हैं।
2 of 5
shilpa shinde
- फोटो : social media
एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के मुताबिक इस ऑडियो क्लिप में सिद्धार्थ शिल्पा से पूछ रहे हैं कि क्या वह उनके साथ रिश्ते में बने रहना चाहती हैं या नहीं। फोन पर आवाज साफ नहीं आ रही थी जिसके बाद वेबसाइट ने शिल्पा शिंदे से इस बारे में बात की।
3 of 5
shilpa shinde
- फोटो : colors tv
शिल्पा ने खुलासा किया कि 'हां मैं सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रिलेशनशिप में थी। रिश्ते में रहते हुए भी सिद्धार्थ बहुत ही गुस्सा हो जाता था और गालियां देता था। वो मुझे लेकर बहुत ज्यादा पजेसिव था और मुझे अक्सर मारता था।'
4 of 5
shilpa shinde
- फोटो : social media
शिल्पा ने आगे कहा कि 'ऐसा लग रहा है कि वो ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाब रहेगा। मैं नहीं चाहती कि वो शो जीते। सिद्धार्थ जैसे इंसान को ये शो नहीं जीतना चाहिए। इससे बुरा कुछ भी नहीं होगा। बिग बॉस की ट्रॉफी उसके जैसे लोगों के लिए नहीं है।' इससे पहले शिल्पा ने आसिम को पसंदीदा कंटेस्टेंट बताया था। शिल्पा ने कहा था कि 'शो में कई कंटेस्टेंट हैं जिन्हें लोग अच्छे से जानते हैं। सिद्धार्थ, रश्मि चैनल के साथ काम कर चुके हैं। आसिम को लोग उतना नहीं जानते थे लेकिन जिस तरह से वो खेल रहे हैं वो बेस्ट है।'
5 of 5
Shilpa Shinde
- फोटो : social media
बिग बॉस 13 में मेहमान के तौर पर नजर ना आने पर शिल्पा शिंदे ने शो के मकर्स पर आरोप लगाया था। शिल्पा ने कहा- 'हां, मेकर्स ने मुझे मेहमान के तौर पर शो में आने के लिए संपर्क किया था, लेकिन मैं उनकी शर्तों पर शो में आने के लिए सहमत नहीं हूं। जिस तरह पिछले सीजन में मेकर्स ने मुझे विकास गुप्ता के साथ घर में भेजकर बेवकूफ बनाया था, उससे मैं काफी आहत हुई थी।'
Bigg Boss 13: इन छह सीन्स ने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां, रश्मि-सिद्धार्थ हर मामले में आगे