'बिग बॉस 13' वीकेंड का वॉर एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। इस दौरान सलमान ने कई कंटेस्टेंट की क्लास लगाई। वहीं शो में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर भी पहुंचे और कंटेस्टेंट को मजेदार टास्क दिए। शनिवार को प्रसारित एपिसोड में अभी सलमान ने खुलासा नहीं किया है कि कौन सा कंटेस्टेंट इस हफ्ते घर से बाहर होगा लेकिन उससे पहले चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर किसे बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
Bigg Boss 13: सलमान ने ट्विस्ट से फिर चौंकाया, आज ही जान लें सोमवार को कौन होगा बाहर?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले 'वीकेंड का वॉर' में सलमान खान ने बताया था कि इस हफ्ते डबल एविक्शन होगा और एक लड़का-एक लड़की बाहर जाएंगे। लड़कों में आसिम रियाज, सिद्धार्थ डे, पारस छाबड़ा और अबु मलिक नॉमिनेटेड हैं। वहीं लड़कियों में रश्मि देसाई और माहिरा शर्मा का नाम शामिल रहा।
सलमान खान कहते हैं कि वो आज शो में घर से एलिमिनेट होने वाले कंटेस्टेंट के बारे में बताने जा रहे हैं। इस बीच वो एक ट्विस्ट करते हैं और बताते हैं कि इस हफ्ते माहिरा और रश्मि दोनों में से कोई भी बाहर नहीं जाएगा। इसका मतलब है कि अब लडकों में से किसी को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
इसके बाद सलमान खान एक-एक नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट का नाम लेते हैं- सिद्धार्थ डे, अबु मलिक, पारस छाबड़ा और आसिम रियाज। सलमान ने बताया कि दर्शकों ने आसिम को सुरक्षित किया है। बाकि तीन कंटेस्टेंट बचे हैं। अब वीकेंड का वॉर एपिसोड सोमवार को प्रसारित होगा लेकिन उससे पहले चलिए हम आपको बताते हैं कि किसे सबसे कम वोट मिले।
ट्विटर हैंडल द खबरी के मुताबिक इस हफ्ते एक ही एलिमिनेशन होगा और दूसरा एलिमिनेशन रद्द कर दिया गया है। सबसे कम वोट मिलने के चलते अबु मलिक घर से बाहर हो जाएंगे जबकि पारस छाबड़ा और सिद्धार्थ डे सुरक्षित होंगे।
Only 1 elimination 2nd elimination has been cancelled
AbuMalik Gone