'बिग बॉस 13' में वीकेंड का वार एपिसोड में रविवार को कार्तिक आर्यन और सारा अली खान आएंगे। कार्तिक और सारा अपनी आने वाली फिल्म 'लव आज कल 2' का प्रमोशन करने पहुंचेंगे। इस दौरान दोनों घरवालों के साथ खूब मस्ती करेंगे।
Bigg Boss 13: शहनाज बनकर कार्तिक ने कीं ऐसी हरकतें, हंस-हंसकर लोट-पोट हो गए घरवाले
सामने आए प्रोमो वीडियो में कार्तिक और सारा की मस्ती देख सभी घरवाले हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते हैं। यहां कार्तिक आर्यन शहनाज गिल की मिमिक्री करते हैं। वहीं सारा अली खान सिद्धार्थ शुक्ला की मिमिक्री करती हैं। कार्तिक तो शहनाज की तरह खुद को मारने भी लगते हैं।
#LoveAajKal se aaye #SaraAliKhan & @TheAaryanKartik, aur unhone ki ghar mein bohot saari masti🤩
— COLORS (@ColorsTV) January 19, 2020
Dekhiye yeh love wala #WeekendKaVaar sirf aaj, raat 9 baje!
Anytime on @justvoot @Vivo_India @AmlaDaburIndia @bharatpeindia @beingsalmankhan #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan pic.twitter.com/xfx6krNhdk
कार्तिक और सारा घरवालों को एक टास्क देते हैं। इस दौरान सिद्धार्थ और आसिम साथ में डांस करते हैं। अब कार्तिक-सारा घरवालों से और क्या-क्या करवाएंगे ये तो आज प्रसारित होने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा।
A post shared by biggboss13 (@biggboss13_salman) on
इसके अलावा आज माहिरा, रश्मि देसाई पर भड़कती हुई भी दिखेंगी। माहिरा कहती हैं कि वो रश्मि से बात नहीं करतीं लेकिन उनकी हर बात में रश्मि को घुसना होता है। माहिरा आगे कहती हैं कि वो रश्मि से नफरत करती हैं।
Bigg Boss 13: हिमांशी का रिश्ता टूटने पर सलमान ने आसिम को लगाई फटकार, कहा- 'तुम्हारी वजह से...'