रियल्टी शो बिग बॉस 11 में अदालत की कार्रवाई के दौरान पुनीश और बंदगी के बीच बहुत अजीब ही किस्सा देखने और सुनने को मिला। पुनीश ने साफ-साफ कह दिया है कि जो उनके और बंदगी के बीच आएगा मारा जाएगा...
जी हां, बिग बॉस के घर में पुनीश और बंदगी की लव स्टोरी अब पूरी तरह से परवान चढ़ चुकी है। इनको इतना भी सब्र नहीं है कि कहा कब कैसे और क्या करना चाहिए। आपको बता दें कि घर में पिछले दो दिनों से अदालत में हितेन और अर्शी का डिवोर्स केस चल रहा था जो हितेन ने जीत लिया है।
लेकिन इस बीच पुनीश और बंदगी के बीच देखने को मिला वो ये था कि पुनीश अदालत की कार्रवाई के दौरान बंदगी से फ्लर्ट करते नजर आए। साथ ही ये भी कहा कि बंदगी और उनके बीच कोई आया तो वे उसे मार देंगे।
दरअसल, पुनीश जज (बंदगी) से कहा कि 'तो क्या बनेगी बात हमारी, इसपर बंदगी ने कहा कि नया बताइए तो हो सकता है। यह बातचीत सुनकर विकास कहता है ये देखों मेरा भाई जज के साथ ही लगा पड़ा है। इसपर बंदगी कहती हैं कि भाई भी तो हरामी है।'
इसके बाद पुनीश ने कहा कि 'मैं इनके पास पहले आया था एक अर्जी लेकर कि एक लड़की है आप उसके पिता से बात कीजिए। दोनों की बात सुनकर विकास कहते हैं कि तुमने अपना साइड ट्रैक जो मेन ट्रैक बना रखा है, फ्लर्टिंग चालू है।' पुनीश ने कहा कि वे एक लड़की को छोड़ चुके हैं ये सुनकर बंदगी ने कहा है कि दूसरी लड़की को छोड़ सकते हैं तो मुझे भी छोड़ सकते हैं। दोनों की लड़ाई होते देख विकास कहते हैं कि दिल्ली का बिजनेसमैन इसी तरह प्यार करता है। विकास के जाने के बाद पुनीश बंदगी से कहते हैं कि वो अपने और बंदगी के बीच आने वाले शख्स को मार देंगे।