फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 11: रात डेढ़ बजे पुनीश और बंदगी एकसाथ गए वॉशरूम, बेशर्मी की हुईं हदें पार

Wed, 15 Nov 2017 03:46 PM IST
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य Updated Wed, 15 Nov 2017 03:46 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 11 puneesh and bandagi locked them in washroom at late night

बिग बॉस के घर में पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा की नजदीकियों को लेकर सब परेशान हैं। चाहे वो सलमान खान हों या फिर घर के दूसरे कंटेंस्टेंट्स। दोनों की आदतें सबके बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। दोनों घंटों देर रात तक घरवालों से अलग हटकर एक-दूसरे के साथ बैठकर बाते करते नजर आते हैं। सलमान खान के मना करने के बावजूद मंगलवार के एपिसोड में तो दोनों ने एक और कदम आगे बढ़ा दिया।



पढ़ेंः BIGG BOSS 11: शो के बाद इस फिल्म में काम करेंगी हिना खान, तो क्या होने वाली हैं घर से बाहर?

bigg boss 11 puneesh and bandagi locked them in washroom at late night

देर रात दोनों एक-दूसरे के साथ दिखाई दिए जहां बंदगी पुनीश की गोद में बैठी थीं। पहले पुनीश ने बंदगी को किस किया, फिर कहा कि कोई कपड़े नहीं हैं धोने के लिए? बंदगी ने जवाब दिया, हैं...नाइट सूट्स। फिर पुनीश ने कहा, ' तो अभी धो लो'। बंदगी ने कहा, 'तुम्हें भी धोने हैं?' तो पुनीश का जवाब था, 'हेल्प करूंगा मैं तुम्हारी।' बंदगी ने कहा, 'ऐसी कोई जरूरत नहीं है, मैं खुद धो सकती हूं।' 

bigg boss 11 puneesh and bandagi locked them in washroom at late night

इसके बाद रात डेढ़ बजे बंदगी अपने कपड़े लेकर बाथरूम के अंदर जाती हैं और पीछे-पीछे पुनीश भी अंदर चले जाते हैं और बाथरूम का दरवाजा बंद कर लेते हैं। इसके बाद 2 बजे दोनों बेड पर होते हैं। बंदगी कहती हैं, 'अब खत्म...क्रॉस।' तब पुनीश ने कहा, 'जो हो गया...हो गया। घरवाले जूते मारने वाले हैं मुझे और तुम्हें।' बंदगी ने कहा, 'मुझे तो एक्सेप्ट ही नहीं करेंगे।' पुनीश ने कहा, मैं करूंगा न।' बंदगी ने कहा, 'बकवास न करो तुम, एक और गलती तुमने करा दी मुझसे आज। मैं तुम्हारी बातों में आ जाती हूं। जो होगा अच्छा होगा, चलो सो जाओ।' 

पढ़ेंः BIGG BOSS 11: इस शख्स की वजह से अर्शी को फेंकनी पड़ी सारी नाइटी, अब क्या पहनेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 11 puneesh and bandagi locked them in washroom at late night

इसके बाद बिग बॉस ने नॉमीनेशन प्रक्रिया को दैरान बंदगी से कहा कि यदि वो दो कपड़ों को छोड़कर अपने बाकी सारे कपड़े और मेकअप का सामान स्टोर रूम में रख दें तो वो इस वीक नॉमीनेशन में सुरक्षित हो सकती हैं। बंदगी के लिए यह फैसला लेना काफी मुश्किल था लेकिन पुनीश को बचाने के लिए वो यो करने के लिए तैयार हो गईं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed