फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 11: गर्लफ्रेंड ने गिनाई करतूतें तो रो पड़े प्रियांक, सामने आ गया असली चेहरा

Fri, 08 Dec 2017 03:59 PM IST
amarujala.com: written by- पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com: written by- पूर्णिमा आचार्य Updated Fri, 08 Dec 2017 03:59 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 11 priyank sharma girfriend divya agarwal do break up with him

बिग बॉस 11 के कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा को पहले ही सप्ताह में घर में हिंसक व्यवहार करने के लिए बाहर निकाल दिया गया था। उन्होंने दोबारा वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी लेकिन इस बार वो और ज्यादा खराब होकर वापिस आए। घर में दोबारा एंट्री करते ही उन्होंने पहले सपना चौधरी को अर्शी खान के बारे में बाहरी जानकारी देकर भड़काया। इसके बाद उन्होंने बिना कारण विकास गुप्ता से झगड़ा किया।



प्रियांक यहीं नहीं रुके। उन्होंने लव और हिना को अपनी एक गर्लफ्रेंड के बारे में बताया जो कि अमेरिका में रहती है। हालांकि वो घर में बेन के साथ कोजी होते नजर आए लेकिन इस बार घर में उनके साथ कुछ और ही हो गया।

bigg boss 11 priyank sharma girfriend divya agarwal do break up with him

दरअसल बीते एपिसोड में लग्जरी बजट टास्क के दौरान बिग बॉस ने प्रियांक की गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल को ही घर में भेज दिया जिसने सब घरवालों को हिला कर रख दिया और प्रियांक का असली चेहरा सबके सामने रख दिया। प्रियांक ने घरवालों से बोल रखा था कि दिव्या के साथ उसका ब्रेकअप हो चुका है लेकिन इसके उलट दिव्या ने शो पर आकर उसे झूठा बोलते हुए खुद अपना रिश्ता खत्म कर लिया। 

पढ़ेंः Bigg Boss 11: आकाश ने शिल्पा को जबरन कर दिया Kiss, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

bigg boss 11 priyank sharma girfriend divya agarwal do break up with him

आपको बता दें कि दिव्या अग्रवाल एमटीवी पर आने वाले रियलटी शो Splitsvilla में प्रियांक की पार्टनर थी और तभी से दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। प्रियांक ने बिग बॉस के घर पर सबको बता रखा था कि शो पर आने से पहले ही दिव्या से उनका ब्रेकअप हो गया था और अमेरिका में रहने वाली एक लड़की से फिलहाल वो रिलेशन में हैं लेकिन दिव्या ने घर पर आकर सबका भम्र तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 11 priyank sharma girfriend divya agarwal do break up with him

जब दिव्या घर पर आईं तो बिग बॉस ने सबको फ्रीज कर रखा था। ऐसे में दिव्या प्रियांक के पास जाती है और उनसे कहती है कि जो प्रियांक ने उनके साथ किया वो बिल्कुल ठीक नहीं है। दिव्या ने सभी घरवालों को सामने चिल्लाते हुए कहा कि वो अपना रिश्ता खत्म करती हैं। इसके बाद वो दौड़कर घर से निकल जाती हैं। हालांकि दिव्या से अपने ब्रेकअप की बात करने वाले प्रियांक ये बात सुनकर रोने लगते हैं और रिलीज होने पर मेनगेट पर जाकर जोर-जोर से दिव्या का नाम पुकारने लगते हैं।

प्रियांक का ऐसा करना घरवालों को बिल्कुल अच्छा नहीं लगता और उसका असली चेहरा सबके सामने आ जाता है। सभी घरवाले प्रियांक से दिव्या के बारे में सवाल भी करते हैं लेकिन प्रियांक इससे बचते नजर आते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed