बिग बॉस 11 खत्म हो चुका है इसके साथ ही कुछ कंटेस्टेंट की किस्मत भी खुल गई है और पर्दे के पीछे रहने वाले लोग अब लगातार लाइमलाइट में हैं। जहां कुछ लोगों को फिल्मों का ऑफर मिला है तो वहीं कुछ लोग रिएलिटी शो में दिखाई देने वाले हैं।
बिग बॉस के घर में मास्टरमाइंड यानी विकास गुप्ता टॉप 4 तक जगह बनाने में कामयाब रहे अब वह अपना एक्सपीरियंस हजारों लोगों को बताएंगे और मोटिवेशनल स्पीच देंगे।
दरअसल, विकास गुप्ता मुंबई के सरदार पटेल इंस्टीट्यूट में TED talks में अपना एक्सपीरियंस शेयर करेंगे। विकास ने लिखा कि, ' इस महीने की 8 तारीख को मैं बोलने जा रहा हं। मैं उन चीजों पर बात करूंगा जिन पर मैं भरोसा करता हूं। उम्मीद है आपसे मुलाकात होगी। मैं अपना एक्सपीरियंस शेयर करूंगा साथ ही दूसरों की बात सुनूंगा।'
शो में 'मास्टरमाइंड' के नाम से पहचान रखने वाले विकास गुप्ता को शो से पहले कोई नहीं जानता था, हालांकि वह टीवी सीरियल 'भाबी जी घर पर हैं' से पर्दे के पीछे जुड़े हुए थे लेकिन शो में आने के बाद उनकी पॉप्युलरिटी को चार चांद लग गए।