'बिग बॉस-11' का पूरा प्लॉट बदलने वाला है। इस बार के एलिमिनेशन के बाद कंटेस्टेंट्स का गणित भी बिगड़ सकता है। इस बार तीन कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं। इनमें बंदगी कालरा, पुनीश शर्मा और लव त्यागी का नाम शामिल है। खबरों की मानें तो इस बार नॉमिनेशन में कड़ी टक्कर होगी। फैसला कुछ ऐसा होगा जो सभी को चौंका देगा। ये तय है कि लव त्यागी सेफ होंगे। यानि घर की सबसे चर्चित लव स्टोरी टूटने वाली है।
बंदगी कालरा इस हफ्ते 'बिग बॉस 11' से बाहर हो चुकी हैं। कहां तो घरवाले लव त्यागी के जाने की सोच रहे थे और कहां बंदगी कालरा को फैन्स ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस एलिमिनेशन से 'टीम हिना' का पलड़ा भारी हो गया है और 'टीम शिल्पा' कमजोर पड़ती नजर आ रही है। वहीं, रविवार को होने वाले 'वीकेंड का वार' एपिसोड में पुनीश और लव त्यागी सुल्तानी अखाड़े में आमने-सामने होंगे।
बंदगी कालरा इस हफ्ते 'बिग बॉस 11' से बाहर हो चुकी हैं। उनके जाने से सबसे ज्यादा तकलीफ पुनीश शर्मा को हुई। हालांकि बंदगी इस हफ्ते की बेस्ट परफॉर्मर भी रही हैं। गौरतलब है कि शो में पुनीश के साथ इंटीमेट होने की वजह से बंदगी के ब्वॉयफ्रेंड डेनिस नागपाल ने ब्रेकअप कर लिया है। वहीं, ये भी खबर आई थी कि बंदगी की हरकतों की वजह से मुंबई में उनके मकानमालिक ने उन्हें घर से निकालने का फैसला कर लिया है।
इससे पहले 'कलर्स' ने ट्विटर पर भी लोगों से पूछा था कि इस बार शो से किसी आउट होना चाहिये। इस पोल में भी फैन्स की राय यही थी कि अब बंदगी कालरा को आउट होना चाहिये। पिछले वीकेंड मजबूत खिलाड़ी सपना चौधरी घर से आउट हो गईं। दर्शकों के लिए ये फैसला भी चौंकाने वाला था। लग रहा था कि सपना टॉप 5 कंटेस्टेंट में से एक होंगी। लेकिन उनका बाहर जाना सभी के लिए हैरानी वाली बात थी।
Bigg Boss 11: सपना चौधरी के जाते ही धड़ाम हुआ शो, मेकर्स को हुआ बड़ा नुकसान, पछता रहे होंगे