कोरोनावायरस की दूसरी लहर को मात देने के लिए देशभर में वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से हो रहा है। सरकार ने एक मई से 18 साल से ऊपर वाले लोगों के लिए वैक्सीन की शुरुआत की थी। जिसके बाद सेंटर्स पर लोगों का तांता लग गया है। कई लोगों को इसकी मार भी झेलनी पड़ रही है और वैक्सीन मिलने में कठिनाई हो रही है। वहीं कई टीवी और फिल्मी सितारों ने भी इस ड्राइव में वैक्सीन लगवाई है। हाल ही में दिग्गज अभिनेता और मशहूर कॉमेडियन की बहन आरती सिंह ने भी वैक्सीन का पहला शॉट लिया था जिसके बाद से वह जमकर ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं।
कोरोना वैक्सीन: पहली डोज लेते हुए गोविंदा की भांजी हुईं ट्रोल, लोगों ने बताया ओवर एक्टिंग की दुकान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, आरती सिंह ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाते हुए कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की थी जो तेजी से वायरल हो गईं। उन तस्वीरों में आरती ने अपने डर को बयां किया था जिसके बाद से वह लगातार ट्रोल हो रही हैं। लोग उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।
आरती ने इंस्टाग्राम अकाउंट से तीन तस्वीरें साझा की थीं जिनमें वह डरी-सहमी नजर आ रही थीं। साथ ही कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'इंजेक्शन से डरती हूं लेकिन मैंने लगवा लिया। हमें इस महामारी से लड़ना है इसलिए यह लगवाना ही होगा। मैंने पहली खुराक ले ली है, आप भी जल्द लगवा लें।' बस फिर क्या था आरती की इन तस्वीरों के बाद वह लोगों के निशाने पर आ गईं।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'वैक्सीन से डर रही हैं लेकिन टैटू बनवाते समय इन्हें कुछ नहीं होता।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'इंजेक्शन ही लग रहा था, कुत्ता थोड़ी काट गया था जो ऐसे मुंह बना रही हैं।' एक यूजर ने तो साफ शब्दों में आरती सिंह को लिख डाला 'ओवरएक्टिंग की दुकान।'
गौरतलब है कि आरती सिंह ही नहीं बल्कि कई अन्य सितारे भी वैक्सीन लगवाने के बाद ट्रोलिंग का शिकार हो गए थे। हाल ही में दिव्या खोसला कुमार बिना मास्क लगाए वैक्सीन लगवाते हुए बुरी तरह ट्रोल हो गई थीं। इससे पहले सोनू निगम भी लोगों के निशाने पर आ गए थे। सोनू ने एक कैंपेन के तहत रक्तदान किया था लेकिन उस दौरान वह बिना मास्क के ही नजर आए जिसके बाद लोगों ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई थी।