बात-बात पर हंगामा खड़ा कर देने वाला शो बिग बॉस पॉपुलरिटी की अपनी चरम सीमा पर है। बता दें कि घर से आठ कंटेस्टेंट निकाले जा चुके हैं और आज रात (20 नवंबर) के शो में शिल्पा और सपना की भिड़त देखने को मिलेगी...
BIGG BOSS 11: हिना को अर्शी की टीम ने घेरा, आकाश ने किया कुछ ऐसा शिल्पा के खिलाफ हुईं सपना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि 'वीकेंड का वार' में बेनाफशा के घर से बेघर होने के बाद भी घर में लड़ाई का सिलसिला जस का तस है। बता दें कि बेन ने भी घर में कम हंगामा नहीं किया था और यहीं वजह रही कि उन्हें घर से जाना बड़ा। खैर, बात करते हैं कि आज रात के शो की तो आपको बता दें कि आकाश ने सपना और शिल्पा के बीच दरार डालते दिखाई देंगे।
जी हां, घर में बंदर की तरह इधर से उधर कूदने वाले आकाश सपना से शिल्पा की चुगली करते दिखेंगे जिस पर सपना गुस्से से तिलमिला उठेंगे और सीधे शिल्पा के पास पहुंचेंगी। दोनों में बहुत देर तक बहस चलेगी और एक-दूसरे को औकात बताने वाली बातें भी होंगी। आगे की कहानी रात के शो में ही पता चलेगी।
वहीं, दूसरी तरफ बिग बॉस के घर में ये भी देखने को मिलेगा कि विकास, हितेन, अर्शी ने टीम-अप करके हिना को नॉमीनेट करने की योजना बना ली है। लेकिन हिना ने साफ-साफ कह दिया है कि वे किसी भी कीमत पर इस बार नॉमीनेट नहीं होंगी। बता दें कि इस 'वीकेंड का वार' में हिना नॉमीनेट हुईं थी लेकिन घर से बेघर होने से बच गईं।
आपको ये भी बता दें कि कलर्स के ट्वीट के मुताबिक 'सही पकड़े हैं' कहने वाली पूर्व 'अंगूरी भाबी' को बचाने के लिए पूरा देश सपोर्ट कर रहा है। शिल्पा ने इस हफ्ते 'वीकेंड का वार' में सुल्तानी अखाड़े में हिना खान को मात दी थी। शिल्पा शो के होस्ट सलमान खान की फेवरेट कंटेस्टेंट की लिस्ट में भी आती हैं।
This is the power of #ShilpaShinde .
The whole nation is supporting her.
RETWEET 🔁 if you wanna see her in winner position.
STAY STRONG SHILPA#BB11 #BiggBoss11 #BBSneakPeek pic.twitter.com/W6TMFWvNnu