टीवी के मशहूर शो 'अनुपमा' के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। शो का एक मुख्य किरदार अब इसका हिस्सा नहीं रहा है। प्रोडक्शन हाउस की तरफ से एक बड़ा फैसला लिया गया है और शो में अनुपमा के बेटे समर का किरदार निभा रहे पारस कलनावत को निकाल दिया गया है। एक्टर का राइवल चैनल पर शुरू हो रहे एक शो को साइन करने के बाद उनका कॉन्ट्रैक्ट टर्मिनेट कर दिया गया है।
2 of 4
पारस कलनावत
- फोटो : Instagram
दरअसल, पारस कलनावत 'झलक दिखला जा' के नए सीजन में नजर आने वाले हैं। ऐसे में प्रोडक्शन हाउस ने उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया है। प्रोडक्शन हाउस की ओर से एक बयान जारी किया कि डायरेक्टर कुट प्रोडक्शन द्वारा सीरियल ‘अनुपमा’ के लिए एक अभिनेता के रूप में पारस कलनावत का कॉन्ट्रैक्ट टर्मिनेट किया जाता है। निर्माता राजन शाही नेर पारस कलानावत के कॉन्ट्रैक्ट को समाप्त करने का फैसला लिया है।
3 of 4
पारस कलनावत
- फोटो : Instagram
इसके आगे लिखा गया है कि पारस अनुपमा में समर का किरदार निभा रहे थे। लेकिन उन्होंने बिना किसी सूचना के दूसरा शो साइन करके कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन किया है। हालांकि राजन शाही और उनका प्रोडक्शन हाउस एक्टर्स का हर तरह से सपोर्ट करते हैं और उनकी करियर की ग्रोथ को नहीं रोकते। इतना ही नहीं पारस ने भी इससे पहवे प्रोडक्शन हाउस की अनुमति लेते हुए दूसरे प्रोजेक्ट्स किए हैं।
4 of 4
पारस कलनावत
- फोटो : Instagram
राजन शाही का कहना है कि हम एक प्रोडक्शन हाउस के रूप में अनुबंध का उल्लंघन नहीं करेंगे। हमने एक अभिनेता के रूप में उनकी सेवाओं को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। हम उन्हें उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हैं। बता दें कि पारस शुरू से ही 'अनुपमा' शो का हिस्सा रहे हैं और उनके किरदार को दर्शक काफी पसंद भी करते हैं। हालांकि अब शो से उनका किरदार खत्म हो गया।