फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Birthday: प्रपोज करते समय रोहित नहीं जानते थे कि अनीता हैं मशहूर अभिनेत्री, ऐसे मिला 'कोई अपना सा'

Wed, 14 Apr 2021 04:47 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Wed, 14 Apr 2021 04:47 PM IST
विज्ञापन
anita hassanandani birthday unknown facts about her love story with rohit reddy
अनीता हसनंदानी - फोटो : Insatagram- @anitahassanandani

टीवी की मशहूर अदाकारा अनीता हसनंदानी आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 14 अप्रैल 1981 को मुंबई के एक सिंधी परिवार में हुआ था। अनीता ने शो में निभाए अपने किरदार से लोगों के दिलों पर राज किया है। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और पल-पल की अपडेट अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में वो मां बनी हैं। उनकी फिटनेस को देखकर कोई नहीं कह सकता कि वह 40 साल की हैं। इसलिए तो उनकी अदाएं आज भी लोगों को दीवाना बना देती हैं।

anita hassanandani birthday unknown facts about her love story with rohit reddy
अनीता हसनंदानी - फोटो : Insatagram- @anitahassanandani

अभिनेत्री अनीता ने 2013 में कारपोरेट प्रोफेशनल रोहित रेड्डी से शादी कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर ली। अनीता हसनंदानी एक सिंधी हैं तो वहीं रोहित रेड्डी तेलुगु हैं। कुछ समय पहले ही दोनों का एक बेटा हुआ है। वह अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश हैं। खास बात यह है कि उनकी रोहित से रिश्ते की कहानी भी पूरी फिल्मी है। दोनों की मुलाकात जिम में वर्कआउट करते समय हुई थी। एक इंटरव्यू के दौरान अनीता ने अपने रिलेशन पर बात करते हुए खुलासा किया था कि रोहित ने उन्हें कैसे प्रपोज किया था।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani)

 

anita hassanandani birthday unknown facts about her love story with rohit reddy
अनीता हसनंदानी - फोटो : इंस्टाग्राम

अनीता ने बताया था कि रोहित ने उन्हें एक पब के बाहर प्रपोज किया था। दरअसल, वो पब के बाहर अपनी कार का इंतजार कर रही थीं। उन्होंने बताया कि रोहित तब तक यह नहीं जानते थे कि वो जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस हैं। क्योंकि रोहित ज्यादातर न्यूज चैनल ही देखा करते थे। वहीं, खुद के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने बताया कि 'मैं शुरुआती दिनों में बहुत ड्रिंक करती थी। इसी दौरान एक दिन मैं रोहित से लड़ गई। अगले दिन मुझे अपनी गलती का अहसास हुआ और मैंने रोहित से माफी मांगी और शराब छोड़ने की बात की, लेकिन उसने कहा कि तुम्हें कुछ छोड़ने की जरूरत नहीं है। बस अपना ध्यान रखा करो।‘

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani)

 

विज्ञापन
विज्ञापन
anita hassanandani birthday unknown facts about her love story with rohit reddy
Anita Hassanandani - फोटो : social media

बता दें कि दोनों की शादी को लगभग 8 साल बीत गए हैं। दोनों अक्सर अपने वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं, जिसमें वे कई बार अपने बच्चे को प्यार करते नजर आते हैं। इसके साथ ही पति-पत्नी के बीच एक दूसरे के लिए प्यार देखा जा सकता है।

विज्ञापन
anita hassanandani birthday unknown facts about her love story with rohit reddy
अनीता हसनंदानी - फोटो : instagram

अनीता ने टीवी पर साल 2001 में ‘कभी सौतन कभी सहेली से डेब्यू’ किया था। इस शो में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था, जिसके बाद अनीता ने छोटे पर्दे पर धमाल मचा दिया। उन्होंने 'कोई अपना सा', 'काव्यांजलि', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'क्या दिल ने कहा', 'कसम से', 'प्यार तूने क्या किया' और 'नागिन' सहित कई सीरियल में काम किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed