एकता कपूर (Ekta Kapoor) के मशहूर सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' (Yeh Hai Mohabbatein) के ऑफएयर होने की कई बार खबरें आ चुकी हैं। उस वक्त स्टार्स ने इस सीरियल के बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया था। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि एकता कपूर का 6 साल से चलता आ रहा शो अब बंद होने वाला है। इस बात की जानकारी खुद ये हैं मोहब्बतें की बहू आलिया ने दी।
2 of 5
Divyanka and Krishna Mukherjee
- फोटो : twitter
'ये हैं मोहब्बतें' सीरियल में कृष्णा मुखर्जी भल्ला परिवार की बहू और इशिता की बेटी का किरदार निभा रही हैं। एक इंटरव्यू के दौरान कृष्णा ने शो के ऑफएयर होने की बाद की पुष्टि की। कृष्णा ने कहा- 'ये हैं मोहब्बतें शो जून में ऑफएयर हो जाएगा।' जून में किस दिन इस सीरियल का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट होगा इस बात की जानकारी नहीं है।
3 of 5
Yeh Hai Mohabbatein
- फोटो : file photo
'ये हैं मोहब्बतें' सीरियल की टीआरपी में लगातार गिरावट देखी जा रही है। शो की कहानी की बात करें तो अब उसमें कुछ भी दिखाने को नया नहीं बचा है। यह सीरियल लंबे वक्त से टॉप 10 से भी बाहर है। ऐसे में शो बंद होने की बड़ी वजह यह भी हो सकती है। कुछ दिन पहले जब सीरियल में अहम भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) से इस मामले पर बात की गई तो उन्होंने बात को घुमा दिया था।
4 of 5
Yeh Hai Mohabbatein
- फोटो : twitter
मीडिया ने जब दिव्यांका त्रिपाठी से पूछा तो उन्होंने न तो शो के बंद होने पर हामी भरी और न ही शो के आगे बढ़ने पर। वहीं अनीता ने कहा ये कब हुआ? इसके साथ ही अनीता हसनंदानी ने कहा - 'इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। यह अफवाह आपको किसने बताई? ये सीरियल बीते 6 साल से चल रहा है। लोगों की पसंद बना हुआ है। ऐसे में मेकर्स सीरियल को क्यों बंद करेंगे?'
5 of 5
Krishna Mukherjee
- फोटो : instagram
इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि आलिया का रोल निभाने वाली कृष्णा जल्द ही एकता कपूर के दूसरे सीरियल 'नागिन 3' में एंट्री करने वाली है। कहा जा रहा है कि सीरियल में वह हुकुम की बेटी तापसी का किरदार निभा सकती हैं। सीरियल में फिलहाल तापसी कम उम्र की दिखाई जा रही है लेकिन जल्द ही वह बड़ी हो जाएंगी। कृष्णा की 'नागिन 3' में एंट्री होते ही एक बार फिर से कृष्णा और अनीता मां-बेटी का रोल निभाते नजर आएंगी।