'भाबीजी घर पर हैं' (Bhabiji Ghar Par Hain) की एक्ट्रेस सौम्या टंडन (Saumya Tandon) ने कुछ वक्त पहले ही बच्चे को जन्म दिया है। प्रेग्नेंसी के दौरान सौम्या टंडन मेटरनिटी लीव पर थीं। मेटरनिटी लीव पूरी होते ही सौम्या फिर से शो में वापस लौट आई हैं। इस बात की जानकारी खुद सौम्या ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके दी। इस पोस्ट में सौम्या के साथ शो की स्टारकास्ट उनका खास अंदाज में वेलकम करते हुए दिखाई दे रही है।
डिलीवरी के 4 महीने बाद शो में लौटीं ये टीवी एक्ट्रेस, करीना कपूर की बन चुकी हैं ऑनस्क्रीन बहन
सौम्या टंडन (Saumya Tandon) ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। सौम्या वीडियो में कह रही हैं कि 'आप लोगों मुझे कई दिनों से पूछ रहे थे कि शो में वापसी कब कर रही हैं। तो मैंने सोचा कि सेट पर आकर आप लोगों को सरप्राइज दूं। 4 महीने बाद आज मैंने पहले दिन शूट किया। बहुत अच्छा लगा। ऐसा लगा कि मैं फिर से अपने घर पर वापिस आ गई हूं।' सौम्या की वापसी से फैंस काफी खुश हैं और वह सौम्या के लौटने की खुशी लगातार पोस्ट करके शेयर कर रहे हैं।
I can't explain my feelings in words 😭😍😘❤ mam thank you so much for coming back #bgph I'm Soo happy Yyyeee 💃💃👯 love you Mam and miss you so much my #saumyamam back aapke bina Khuch aacha Nahi lagta tha 😚 @saumyatandon @saumyatandon pic.twitter.com/U2inKndqQZ
सौम्या के एक फैन ने लिखा- 'मैं अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां नहीं कर सकती। वापस आने के लिए बहुत शुक्रिया आपका। बहुत खुश हूं। ढेर सारा प्यार, आपको बहुत मिस किया।' सौम्या टंडन ने 14 जनवरी, 2019 को बेटे को जन्म दिया था। बच्चे के साथ पहली तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- 'हमारी खुशियों का खजाना।' इससे पहले सौम्या ने अपने फैंस को प्रेग्नेंट होने की बात सोशल मीडिया के जरिए ही बताई थी। उन्होंने लिखा था कि वह किसी सुपरहीरो की तरह महसूस कर रही हैं।
सौम्या टंडन ने प्रेग्नेंट होने के चलते टीवी सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' से 4 महीने का ब्रेक लिया था। सौम्या टीवी के अलावा फिल्म 'जब वी मेट' में करीना कपूर की बहन का किरदार निभा चुकी हैं। सौम्या टंडन ने दिसंबर 2016 में बैंकर सौरभ देवेंद्र सिंह से शादी रचाई थी।
दोनों लंबे समय से लिव इन में रह रहे थे। सौम्या और सौरभ दोनों एक-दूसरे को कॉलेज के दिनों से जानते थे। सौम्या के मुताबिक सौरभ ने उन्हें हमेशा सपोर्ट किया। सौरभ उनके साथ रिश्ते में तब आए जब सौम्या एक्ट्रेस नहीं बनी थीं। सौरभ के साथ अपने संबंध की बात खुद सौम्या ने स्वीकार की थी।