फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंडियन आइडल विवाद: अब अभिजीत सावंत ने निकाली भड़ास, बोले- 'शो में टैलेंट से ज्यादा गरीबी दिखाते हैं'

Thu, 20 May 2021 02:09 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 20 May 2021 02:09 PM IST
विज्ञापन
Abhijeet Sawant Opens Up About Indian Idol 12 Reality after Amit Kumar
अभिजीत सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल इन दिनों खूब चर्चा में बना हुआ है। एक ओर जहां शो के कंटेस्टेंट्स अपनी आवाज के जादू से जज और दर्शकों का दिल जीत रहे हैं तो वहीं कई बार शो के मेकर्स टीआरपी के लिए कुछ ऐसा कर बैठते है जिसकी वजह से उन्हें लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ता है। बीते दिनों किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार बतौर मुख्यातिथि के रूप में आए थे। जिसके बाद से शो खूब विवादों में बना हुआ है। अमित ने शो प्रसारित हो जाने के बाद कई खुलासे किए थे और कहा था कि उन्हें यह एपिसोड बिल्कुल पसंद नहीं आया था। बस इसके बाद से तो लगातार बयानबाजी जारी है। अमित कुमार के बयान के बाद शो के होस्ट और उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण ने भी उनकी इस बात पर प्रतिक्रिया दी थी। इसी बीच शो के पहले सीजन के विजेता अभिजीत सावंत ने भी कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं और चर्चा में आ गए हैं।

Abhijeet Sawant Opens Up About Indian Idol 12 Reality after Amit Kumar
अभिजीत सावंत - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, अभिजीत ने एक इंटरव्यू के दौरान शो से संबंधित कुछ अहम खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा, 'आजकल रियलिटी शो के मेकर्स किसी प्रतिभागी के टैलेंट से ज्यादा इस बात पर ध्यान देते हैं कि वह कितना गरीब है।' इतना ही नहीं अभिजीत सावंत ने आगे कहा, 'अगर आप रीजनल रियलिटी शोज देखेंगे तो उनमें दर्शकों को शायद ही कंटेस्टेंट के बैकग्राउंड के बारे में पता होगा। वहां लोग सिर्फ सिंगिंग पर ध्यान देते हैं लेकिन हिंदी रियलिटी शोज में प्रतिभागियों की दुखभरी कहानियों को ज्यादा सुनाया जाता है।'

Abhijeet Sawant Opens Up About Indian Idol 12 Reality after Amit Kumar
अभिजीत सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम

इसके अलावा अभिजीत ने इस बात पर भी नाराजगी जाहिर की कि अब शो में लव एंगल वाली बातें भी दिखाई जाने लगी हैं। यह तो सभी जानते हैं कि काफी समय से शो में अरुणिता कांजीलाल और पवनदीप राजन के बीच जमकर केमिस्ट्री दिखाई जा रही है। वहीं पिछले सीजन में भी नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण के बीच लव एंगल दिखाया गया था। वह तो अति ही हो गई थी जब दोनों ने नकली शादी का ढोंग किया था।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Abhijeet Sawant Opens Up About Indian Idol 12 Reality after Amit Kumar
किशोर कुमार, आदित्य नारायण - फोटो : सोशल मीडिया

बीते कई दिनों से अमित कुमार के बयान के बाद से कई बयान सामने आ चुके हैं जिसमें अक्सर आदित्य नारायण शो का बचाव करते नजर आते हैं। अमित कुमार के नाराजगी जाहिर करने के बाद आदित्य ने कहा था कि 'हां मैं जानता हूं एपिसोड को लेकर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। सच्चाई ये है कि कोई भी किशोर कुमार की तरह नहीं गा सकता। उनका व्यक्तित्व पहाड़ के जैसा ऊंचा था। आज की युवा पीढ़ी को उनके बारे में कुछ पता नहीं है। वो बस रूप तेरा मस्ताना' और 'आराधना' के बारे में जानते हैं।'

विज्ञापन
Abhijeet Sawant Opens Up About Indian Idol 12 Reality after Amit Kumar
आदित्य नारायण-अमित कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि अमित कुमार के बयान ने काफी विवाद पैदा कर दिया था। उन्होंने कहा था, 'मैंने वही किया जो मुझसे कहा गया था। मुझसे कहा गया सबकी तारीफ करनी है। मुझसे कहा गया जैसा भी गाएं उसको बढ़ावा देना है क्योंकि यह किशोर दा को ट्रिब्यूट है। मुझे लगा कि यह मेरे पिता को श्रद्धांजलि होगी। एक बार जब मैं वहां गया तो मैंने बस वही किया जो मुझसे कहा गया। मैंने उनसे कहा था कि वो मुझे पहले से स्क्रिप्ट का कुछ हिस्सा दे दें लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed