'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के बाद कई सितारे ऐसे हैं जो लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिर चाहे उन्होंने 'बिग बॉस' जीता हो या फिर नहीं। वहीं कुछ सितारे ऐसे हैं जो शो में कुछ वक्त के लिए तो सुर्खियों बटोर सके लेकिन शो खत्म होते ही लाइमलाइट से दूर हो गए। जानिए 'बिग बॉस 13' के ऐसे पूर्व प्रतियोगियों के बारे में शो से मिली पॉपुलैरिटी को भुनाने में कामयाब नहीं हो पाए।
2 of 6
Aarti Singh
- फोटो : voot
आरती सिंह
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं आरती सिंह की। आरती सिंह शो में अपने झगड़ों और अलग खेलने को लेकर चर्चा में रहीं। हालांकि शो खत्म होने के बाद लगातार बयान भी दिए। सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं लेकिन अभी तक उनके हाथ कोई बड़ा मौका नहीं लगा है।
3 of 6
Abu Malik
- फोटो : twitter
अबु मलिक
अबु मलिक अनु मलिक के भाई हैं। अबु मलिक ने शो में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। शो में ज्यादातर लोग ने उन्हें फीफी कहकर भी बुलाते थे। शो में तो उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी, हालांकि शो से बाहर जाते ही वो लाइमलाइट से दूर हैं। अबु मलिक 'बिग बॉस' में आने से पहले कई फिल्में कर चुके हैं। इन फिल्मों में 'जब प्यार किया तो डरना क्या' शामिल है।
4 of 6
shefali bagga
- फोटो : social media
शेफाली बग्गा
'बिग बॉस 13' खत्म होने के बाद शेफाली बग्गा भी लाइमलाइट से दूर हैं। शेफाली शो में अपने बेबाक जवाब की वजह से खूब चर्चा में रही थीं। बावजूद इसके 'बिग बॉस' के बाद अपनी पॉपुलैरिटी को भुनाने में नाकामयाब रहीं।
5 of 6
koena mitra
- फोटो : voot
कोएना मित्रा
'बिग बॉस' में अभिनेत्री कोएना मित्रा कुछ दिन ही रहीं। शो में कोएना ज्यादा कुछ करती नहीं दिखीं। हालांकि अपने बर्ताव की वजह से लगातार चर्चा में रहीं। कोएना की घर में किसी से भी ज्यादा दोस्ती नहीं हुई और शो से बेघर होने के बाद वह लाइमलाइट से भी दूर हैं।